Move to Jagran APP

पीलीभीत जिले की तीन तहसीलों में नियुक्त किए गए नए उपजिलाधिकारी, डीएम ने कई अफसरों के किए तबादले

Transfer in Pilibhit पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिले की तीन तहसीलों में नए उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है।कई तहसीलदार के भी स्थानांतरण किए गए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार योगेश कुमार गौड़ को सदर तहसील का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 03:25 PM (IST)
पीलीभीत जिले की तीन तहसीलों में नियुक्त किए गए नए उपजिलाधिकारी, डीएम ने कई अफसरों के किए तबादले
आशुतोष गुप्ता को अमरिया का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

बरेली, जेएनएन। Transfer in Pilibhit : पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिले की तीन तहसीलों में नए उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके अलावा कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार योगेश कुमार गौड़ को सदर तहसील का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आशुतोष गुप्ता को अमरिया का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह संदीप यादव को कलीनगर का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

इनके अलावा आशीष कुमार मिश्रा अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर प्रथम व ऋषिकांत राजवंशी को सदर तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनाती दी गई है। एक अन्य आदेश में जिलाधिकारी ने राजेश कुमार शुक्ला को अमरिया का तहसीलदार बनाया है। संजय यादव को बीसलपुर और वहां तैनात तहसीलदार जनार्दन को कलीनगर तहसील में इसी पद पर तैनात किया गया है। ध्रुव नारायण यादव को सदर का नया तहसीलदार बनाया गया। इसी तरह से दुष्यंत प्रताप सिंह को बीसलपुर में नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया। अक्षय कुमार सदर में नायब तहसीलदार होंगे। हरिशंकर पटेल को पूरनपुर में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दी गई है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों ने नियुक्ति तहसीलों में कार्यभार संभालने के लिए निर्देशित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.