Move to Jagran APP

पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने गिराई झोपड़ी, कर रहे फसल बर्बाद

नेपाली हाथियों से शारदा पार बसे लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। हाथी रोजाना ही उनके छप्परपोश घर और गन्ना धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 05:21 PM (IST)
पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने गिराई झोपड़ी, कर रहे फसल बर्बाद
पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने गिराई झोपड़ी, कर रहे फसल बर्बाद

पीलीभीत, जेएनएन। नेपाली हाथियों से शारदा पार बसे लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। हाथी रोजाना ही उनके छप्परपोश घर और गन्ना, धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। तमाम प्रयास के बाद भी हाथियों को नहीं रोका जा पा रहा है। इसके चलते वहां बसे ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।नेपाली हाथियों का उत्पात धीरे धीरे तेज हो रहा है। पहले दो हाथी ही किसानों की फसलों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

loksabha election banner

अब इनका समूह आकर भारी नुकसान कर रहा है। गांव गुन्हान क्षेत्र में हाथी कई दिनों से तैयार खड़ी फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इन हाथियों को खदेड़ने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी इनका आगमन नहीं रूक पा रहा है। अब तक कई एकड़ फसल को यह हाथी अपने पैरों से रौंदकर क्षति पहुंचा चुके हैं। गुरूवार की रात नेपाली हाथियों का झुंड गोरख डिब्बी गांव पहुंच गया। खेतों में नुकसान पहुंचाने के बाद आबादी क्षेत्र में भी घुस गया।

इस दौरान झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। पहले से सजग ग्रामीण ने हाथियों को जब आबादी की तरफ आते देखा तो वह अपनी झोपड़ी से खिसक गया। इसके चलते जान माल का नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों बताया कि हाथी अब तक कई किसानों की फसलों को पूरी तरीके से नष्ट कर चुके हैं। रात जागकर काटनी पड़ रही है। लोग रखवाली करने भी अब खेतों की तरफ डर के कारण नहीं जा रहे हैं। हाथियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो खेतों में खड़ी फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.