Move to Jagran APP

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, सरकार का नहीं नीतियों का विरोध कर रहे किसान

महापंचायत में नरेश टिकैट ने कहा कि गुजरात के गोधरा कांड का जिक्र किया। कहा कि भाजपा के प्रति किसानों में आक्रोश है। पार्टी के सांसदों व विधायकों से पश्चिमी यूपी में लोग बात करने को तैयार नहीं हैं। भाजपा की करनी व कथनी में अंतर आ गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:45 PM (IST)
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, सरकार का नहीं नीतियों का विरोध कर रहे किसान
किसान महापंचायत में बोले भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिल वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर के गंगसरा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट ने कहा कि किसान किसी सरकार या पाटी का नहीं बल्कि नीतियों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कृषि बिल वापस लेने की मांग दोहराई। कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

गुटैया गांव में हुई महापंचायत में नरेश टिकैट ने कहा कि गुजरात के गोधरा कांड का जिक्र किया। कहा कि भाजपा के प्रति किसानों में आक्रोश है। पार्टी के सांसदों व विधायकों से पश्चिमी यूपी में लोग बात करने को तैयार नहीं हैं। टिकैट ने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में अंतर आ गया है। कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इस सरकार के शासनकाल में हो रहा है। 120 दिन से ज्यादा समय हो गया किसान आंदोलन चलते हुए, लेकिन किसानों की सुध नहीं ली जा रही। 26 जनवरी को लालकिले पर हुई घटना को सरकार की चाल बताते हुए कहा कि लालकिले पर झंडा लगाने वाले के पीएम व गृहमंत्री के साथ फोटो इसके गवाह हैं। इतना सब होने के बाद भी दिल्ली पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर तंज कसते लेते हुए कहा कि अगर राष्ट्रीय पर्वों पर पुलिस इसी तरह शांत रहती है तो दुश्मन देश भी कभी इसका फायदा उठा लेंगे। उन्होंने घटना की पूरी जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने फसलों का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों की लड़ाई में हर समय खड़े रहने का भरोसा दिया। कहा किसानों को गेहूं का उचित मूल्य न मिला तो गेहूं से भरी ट्रालियों के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का ढोल बाजे के साथ जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, हरनाम सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष पीलीभीत सतविंदर सिंह गहलोत ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। खीरी के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह, राजा बरौना ने तलवार व दिलबाग सिंह ने हल भेंट किया। हरियाणा से पहुंची कलाकार रूपेंद्र सिंह हांडा ने किसान आंदोलन के समर्थन में गीत गाए। संचालन जसवीर सिंह विर्क ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

सरकार दर्ज कराए मुकदमे, पीछे नहीं हटेंगे किसान

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के विरोध में किसान पूरे भारत में पंचायतें करेंगे। उन्होंने कहा कि खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। पूरे देश का किसान गलत नीतियों के विरोध में एक है। पंजाब की भूमि पहले से ही आंदोलनकारी भूमि रही है। पश्चिम उप्र में छोटे किसान हैं। उनका नुकसान पहले भी होता रहा है। अब बड़े किसान व मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में टिकैट ने कहा कि किसानों के कंधे मजबूत हैं। विपक्षी दल उनका प्रयोग कर सकते। उन्होंने फिर से किसानों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की। कहा यह किसानों के मान सम्मान की बात है। इसके पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। हर हाल में बस किसानों की समस्या का समाधान हो। सरकार आंदोलन को खत्म करने के लिए गोली चलवा सकती है। मुकदमे दर्ज करा सकती है, लेकिन किसान पीछे नहीं हटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.