बदायू में ग्राम प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नरउ गांव में गुरुवार रात प्रधान प्रत्याशी के एक समर्थक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुखवीर सिंह यादव और उदयवीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। रात में शराब के नशे में दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
बरेली जेएनएन। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नरउ गांव में गुरुवार रात प्रधान प्रत्याशी के एक समर्थक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुखवीर सिंह यादव और उदयवीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। रात में शराब के नशे में दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ गया कि निवर्तमान प्रधान उदयवीर के समर्थक नन्हें पुत्र बिहारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रत्याशी सुखवीर और उसके ममेरे भाई को नाजायज असलहा समेत गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय का कहना है कि दो लोगों को पकड़ा गया है, जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।