बदायूं मेें मछली बाजार की दुकानों पर नगर पालिका ने डलवाया ताला, चस्पाया नाेटिस
बदायूं की सदर तहसील के निकट शहर में मछली बाजार की अवैध दुकानों के मामले में नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दो दिन पहले अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा करा दिया गया था। अब पालिका प्रशासन ने इन दुकानों पर अपना ताला डलवा दिया है।
बरेली, जेएनएन। बदायूं की सदर तहसील के निकट शहर में मछली बाजार की अवैध दुकानों के मामले में नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दो दिन पहले अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा करा दिया गया था। अब पालिका प्रशासन ने इन दुकानों पर अपना ताला डलवा दिया है। स्थानीय लोग कई साल से यहां से मछली बाजार हटवाने को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा था तो जांच कराई गई थी। दुकानों का प्रीमियम बाजार मूल्य से कम होने के कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। नोटिस चस्पा करने के बाद भी दुकानदारों ने दुकानों की चाबी पालिका को नहीं सौंपी तो नगर पालिका ने 13 दुकानों में अपना ताला डलवाकर कब्जे में ले लिया है।