Move to Jagran APP

नगर निगम इंजीनियर को बेटे से जान का खतरा Bareilly News

बड़ा बेटा व बहू उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसके तार काट दिए। इससे परेशान होकर घर में ताला लगाकर वह बाहर चले गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:46 AM (IST)
नगर निगम इंजीनियर को बेटे से जान का खतरा Bareilly News
नगर निगम इंजीनियर को बेटे से जान का खतरा Bareilly News

बरेली, जेएनएन : पिता-पुत्र के रिश्ते में संपत्ति खलनायक बन गई। विवाद इतना बढ़ा कि थाने तक जा पहुंचा। लखनऊ नगर निगम में कार्यरत इंजीनियर अपने बेटे से ही जान का खतरा बता रहे हैं। बारादरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

डीडीपुरम में एकता नगर निवासी राजीव कुमार सिंह लखनऊ नगर निगम में इंजीनियर हैं। पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे विक्रम व उसकी पत्नी शालिनी से उनका विवाद चल रहा है। छोटा बेटा उनके साथ रहता है। आरोप है कि बड़ा बेटा व बहू उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसके तार काट दिए। इससे परेशान होकर घर में ताला लगाकर वह बाहर चले गए।

तीन सितंबर को बेटे-बहू व बहू के पिता ने अंदर गैलरी का ताला तोड़ डाला। घर में तोडफ़ोड़ की। घर में रखा जेवर, नकदी व अन्य दस्तावेज उठाकर ले गए। लखनऊ से आए इंजीनियर ने इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। राजीव सिंह का कहना है कि बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। बावजूद इसके वह व उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं। उन लोगों से उन्हें जान का खतरा है। बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र का संपत्ति को लेकर विवाद है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.