Move to Jagran APP

Molestration in Bareilly : पति के दोस्त ने रात देख महिला से अपने घर पर रूकने को कहा, महिला साथ गई तो जाने फिर क्या हुआ

Molestration in Bareilly बरेली में नायब सूबेदार पर साथी की पत्नी ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। यह आरोप हरियाणा के जींद जिले में रहने वाली एक महिला ने लगाया है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 01:57 PM (IST)
Molestration in Bareilly : पति के दोस्त ने रात देख महिला से अपने घर पर रूकने को कहा, महिला साथ गई तो जाने फिर क्या हुआ
Molestration in Bareilly : बरेली में नायब सूबेदार ने की दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़

बरेली, जेएनएन। Molestration in Bareilly : बरेली में नायब सूबेदार पर साथी की पत्नी ने छेड़छाड़ करने  का आरोप लगा है। यह आरोप हरियाणा के जींद जिले में रहने वाली एक महिला ने लगाया है। कैंट पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

नायब सूबेदार पति से मिलने आई थी महिला 

मामला 18 नंवबर 2020 का है। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, महिला हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। वह 18 नवंबर को नायब सूबेदार पति से मिलने आई थी। दोनों में विवाद चल रहा है। पति ने उसको रखने से मना कर दिया तो उसके साथी नायब सूबेदार ने रात देख महिला से अपने घर ठहरने की बात कही।

हरियाणा में की शिकायत तो बताया दूसरे प्रदेश का मामला 

महिला ने बताया कि उसने अधिकारी से बात कर मामले को हल कराने की बात भी कही। भरोसा कर वह उसके साथ चली गई। रास्ते में स्कूटी रोककर आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जैसे-तैसे जान बचाकर महिला भागी। हरियाणा पहुंचकर वहां मामले की शिकायत की तो पुलिस ने घटनाक्रम दूसरे प्रदेश का होने के चलते वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।

मंगलवार को महिला ने कैंट थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.