Move to Jagran APP

बदायूं में होमगार्ड ने हाथ पकड़ कर महिला को खींचा, की छेड़छाड़, जानिए आगे क्या हुआ

Molestation by Homegaurd महिला ने बताया कि बीती रात वह अपने गांव के बाहर किसी काम से गई थी। उस दौरान होमगार्ड धर्मेंद्र सिंह वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान उस होमगार्ड ने उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:58 PM (IST)
बदायूं में होमगार्ड ने हाथ पकड़ कर महिला को खींचा, की छेड़छाड़, जानिए आगे क्या हुआ
बदायूं में होमगार्ड ने हाथ पकड़ कर महिला को खींचा, की छेड़छाड़, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Molestation by Homegaurd : बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने उनके क्षेत्र में ही तैनात एक होमगार्ड पर छेड़छाड़, मारपीट करने, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि होमगार्ड ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। सीओ उझानी के आदेश पर हाेमगार्ड मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

उझानी पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि बीती रात वह अपने गांव के बाहर किसी काम से गई थी। उस दौरान होमगार्ड धर्मेंद्र सिंह वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान उस होमगार्ड ने उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। होमगार्ड ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने जब होमगार्ड का विरोध तो महिला को जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए पीटने लगा। इससे महिला घायल हो गई।

हंगामा व चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। जिससे होमगार्ड मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर उझानी ने जानकारी सीओ को दी। सीओ ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरेापित होमगार्ड को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बता दें कि यही होमगार्ड पूर्व में भी उझानी क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा भी कर चुका है।

पूर्व में यह कोतवाली इंस्पेक्टर की गाड़ी पर भी चलता था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। इस संबंध में सीओ उझानी गजेंद्र सिंह श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपित होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.