बरेली के इज्जतनगर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ी, दो और आरोपितों के नाम मुकदमे में जोड़े गए
Bareilly Misdeed Case इज्ज्तनगर में छात्रा से दुष्कर्म मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई हैै। जांच सीओ प्रथम श्वेता यादव को सौंप दी गई है। जांच में दो अन्य आरोपितों की शिनाख्त हुई है जिसके बाद मुकदमे में नाम बढ़ाए गए हैं।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Misdeed Case : इज्ज्तनगर में छात्रा से दुष्कर्म मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा के साथ दो और आरोपितों के नाम बढ़ा दिये गए। पूरे मामले की जांच सीओ प्रथम श्वेता यादव को सौंप दी गई है। वीडियो की जांच में दो अन्य आरोपितों की शिनाख्त हुई है जिसके बाद मुकदमे में दोनों के नाम बढ़ाए गए हैं।ट्यूशन से लौट रही इज्जतनगर की छात्रा के साथ दो सितंबर को आरोपितों ने दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम दिया था। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था। शिकायत पर छात्रा को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करनेे की धमकी दी थी। आठ सितंबर को आरोपितों ने छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपित शाहरुख व सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाने में संगठनों ने हंगामा काटा था। आरोपित सादिक, शाहरुख के साथ अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वीडियो में दो अन्य युवक आकिब और मिस्यार खां के होने की भी पुष्टि हुई है। लिहाजा, मुकदमे में दोनों का नाम बढ़ाकर जांच सीओ प्रथम को सौंप दी गई है।
छात्राओं को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण : राष्ट्रीय सेवा योजना की खंडेलवाल कालेज की इकाई ने मिशन शक्ति के तहत महिला स्वयं सेविकाओं को मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा एवं सतर्कता के गुर बताए। स्वयं सेविकाओं ने सीखा कि किस प्रकार वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकती है। स्वयं सेविका रश्मि सिंह, नंदिनी राय, पूजा, एसएसएस प्रभारी सविता सक्सेना आदि ने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए किसी हथियार से कम नही है। इसके द्वारा अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरके सिंह ने स्वयं सेविकाओं को अवगत कराया कि वर्तमान समय में हर महिला को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए। जिससे उनमें आत्मविश्वास जाग्रत हो। वह प्रत्येक मुसीबत का डटकर सामना कर पाए। मार्शल आर्ट का ललिता, दीक्षा, रति, कविता, मोहिनी, निधि आदि स्वयं सेविकाओं ने प्रशिक्षण लिया।