Move to Jagran APP

बदायूं में राज्यमंत्री सुनील भराला बोले- पहले मुख्यमंत्रियों में अपनी हवेलियां बनाने की मचती थी होड, अब बदल गया नजरिया

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को सुरक्षा और सुशासन के लिहाज से मानक गढ़ने वाला काल बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 03:53 PM (IST)
बदायूं में राज्यमंत्री सुनील भराला बोले- पहले मुख्यमंत्रियों में अपनी हवेलियां बनाने की मचती थी होड, अब बदल गया नजरिया
बदायूं में राज्यमंत्री सुनील भराला बोले- पहले मुख्यमंत्रियों में अपनी हवेलियां बनाने की मचती थी होड

बरेली, जेएनएन।: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को सुरक्षा और सुशासन के लिहाज से मानक गढ़ने वाला काल बताया है। उन्होंने कहाकि यह वही प्रदेश है जहां 2017 के पहले अपराधी और माफिया सत्ता के शागिर्द बनकर राज्य में भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल खड़ा किए थे। हर दूसरे-तीसरे दिन साम्प्रदायिक दंगे होते थे, लेकिन आज इनके खिलाफ हो रही कार्रवाई से पूरे देश में एक मॉडल पेश किया है।

loksabha election banner

पहले मुख्यमंत्रियों में अपनी हवेलियां बनाने की होड़ मचती थी, लेकिन इस नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 42 लाख गरीबों के आवास बनवाए हैं। जनता, संगठन और सरकार के एकजुट प्रयास से राष्ट्रीय पटल पर यूपी को लेकर परसेप्शन बदला है, शासन के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है और अब यही विश्वास 2022 के चुनाव में 350 सीटों के भारी बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा जीत सुनिश्चित करेगी।

राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, वर्तमान राज्य सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर सोमवार को पत्रकारों से मुख़ातिब हुए। उन्होंने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजापा उप्र राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहाकि सहसवान विधानसभा प्रभारी सुनील भराला के नेतृत्व में सहसवान विधानसभा सीट भाजपा को भारी बहुमत से जिताना है। बैठक में विधानसभा संयोजक राजेश यादव, जिला मंत्री प्रदीप चौधरी, राघवेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष, ताराचंद कश्यप मंडल अध्यक्ष, संजीव पहलवान आदि लोग रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.