Move to Jagran APP

राज्यमंत्री गोपाल अंजान से बोले बरेली के कारोबारी, छोटे व्यापारियों के लिए बनाया जाए ई काॅमर्स कंपनी

शहर के सुभाष नगर स्थिति वरिष्ठ भाजपाई और व्यापारी रवि कुमार अग्रवाल के यहां दर्जा राज्यमंत्री उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान पहुंचे। यहां मौजूद व्यापारियों के साथ उन्होंने बैठक की और व्यापारियों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 08:49 AM (IST)
राज्यमंत्री गोपाल अंजान से बोले बरेली के कारोबारी, छोटे व्यापारियों के लिए बनाया जाए ई काॅमर्स कंपनी
राज्यमंत्री गोपाल अंजान से बोले बरेली के कारोबारी, छोटे व्यापारियों के लिए बनाया जाए ई काॅमर्स कंपनी

बरेली, जेएनएन। शहर के सुभाष नगर स्थिति वरिष्ठ भाजपाई और व्यापारी रवि कुमार अग्रवाल के यहां दर्जा राज्यमंत्री उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान पहुंचे। यहां मौजूद व्यापारियों के साथ उन्होंने बैठक की और व्यापारियों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

loksabha election banner

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आनलाइन कंपनियां भारी भारी छूट देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। इससे छोटे कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ रही है। संयोजक रितु राज बास ने कहा कि ग्राम एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद को बेचने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। छोटे व्यापारियों के लिए एक इ-कामर्स कंपनी बनाए जाए।

जिसमें केवल स्थानीय उत्पाद और ग्रामीण उद्योग शामिल हों। इसके बाद इसका प्रचार-प्रसार वृहद स्तर हो। इससे बेरोजगार हो रहे छोटे व्यापारियों को रोजगार मिलेगा। इस पर दर्जा मंत्री गोपाल अंजान ने उनकी बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव जायसवाल, नरेश अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, अनुराग भूषण, मनोज शर्मा, सत्यम शर्मा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.