Move to Jagran APP

फ्लाईओवर नहीं बनने देने की जिद पर अड़े व्यापारी, अंडरपास के लिए करवाया जाएगा सर्वे

कुतुबखाना पुल का विरोध कर रहे व्यापारियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी देने के बाद सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार महापौर उमेश गौतम नगर आयुक्त अभिषेक आनंद सेतु निगम के अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:24 PM (IST)
फ्लाईओवर नहीं बनने देने की जिद पर अड़े व्यापारी, अंडरपास के लिए करवाया जाएगा सर्वे
सबसे पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने बैठक में 56 पिलर के पुल का पुराना नक्शा सामने रखा।

 बरेली, जेएनएन।  कुतुबखाना पुल का विरोध कर रहे व्यापारियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी देने के बाद सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय मंत्री  संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, सेतु निगम के अधिकारी और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

सबसे पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने बैठक में 56 पिलर के पुल का पुराना नक्शा सामने रखा। मंत्री और महापौर ने नया नक्शा दिखाने के लिए कहा तो अधिकारियों ने 37 पिलर वाला पुल का नया नक्शा भी दिखाया। इसमें यू शेप के पिलर तैयार होंगे। एक पिलर से दूसरे के बीच की दूरी छह सौ मीटर होगी। संकरी जगह पर पिलर नहीं बनेंगे। व्यापारियों को इस नक्शे पर रजामंद करने की कोशिश की गई, लेकिन वह अड़े रहे कि ओवरब्रिज बनने नहीं देंगे। इसके बाद अंडरपास का प्रस्ताव रखा गया। चर्चा के बाद तय हुआ कि अंडरपास के लिए एक्सपर्ट व्यू लिया जाए। व्यापारियों का कहना था कि पुल बनने से  हमारा व्यवसाय तबाह हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बाहर की कंपनी बुलाकर वहां अंडरपास के लिए सर्वे कराया जाएगा।

कुतुबखाना पर स्मार्ट सिटी के तहत फ्लाईओवर बनाने की योजना है लेकिन व्यापारी फ्लाईओवर का विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि फ्लाईओवर बना तो उनका व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। हालांकि प्रशासन की कोशिश है कि फ्लाईओवर को बनाकर कुतुबखाना बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को खत्म किया जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.