Move to Jagran APP

भाजपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यापारी नेता व्यापार मंडल से हुआ निष्कासित

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के जन्मदिन पर फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डालने वाले व्यापारी नेता को संगठन ने निष्कासित कर दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:02 AM (IST)
भाजपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यापारी नेता व्यापार मंडल से हुआ निष्कासित
भाजपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यापारी नेता व्यापार मंडल से हुआ निष्कासित

बदायूं, जेएनएन। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के जन्मदिन पर फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डालने वाले व्यापारी नेता को संगठन ने निष्कासित कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रविवार को जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के आवास पर हुई बैठक दातागंज के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। इन्होंने दातागंज विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

loksabha election banner

प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत गुप्ता शोंटू, जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता की संतुति पर जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने निष्काषित की कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने कहा कि व्यापार संगठन केवल ओर केवल व्यापारिक हितों की रक्षा एवं उनके सुरक्षा और स्वभिमान की रक्षा के लिए कार्य करता है। किसी के प्रति अभद्र भाषा एवं अभद्र व्यवहार का पुरजोर विरोध करता है। बैठक में प्रदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, डालचंद गुप्ता, सुमित वर्मा, राजेश गुप्ता, अमित वैश्य, विश्वदीप सिंघल, दीपक गुप्ता, नितिन गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.