Move to Jagran APP

SRMS Fire Case : एमबीबीएस इंटर्न सुकीर्ति के पिता बोले- एक हादसा था जो हो गया Bareilly News

पहले शव बिहार ले जाने की बात तय हुई लेकिन बाद में पोस्टमार्टम और शव बिहार ले जाने से मना कर दिया। शनिवार को शहर के ही सिटी श्मशान भूमि पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 08:56 AM (IST)
SRMS Fire Case : एमबीबीएस इंटर्न सुकीर्ति के पिता बोले- एक हादसा था जो हो गया Bareilly News
SRMS Fire Case : एमबीबीएस इंटर्न सुकीर्ति के पिता बोले- एक हादसा था जो हो गया Bareilly News

जेएनएन, बरेली : श्री राममूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के हॉस्टल के कमरे में गुरुवार रात आग लगने से जिंदा जलकर मरने वाली एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर सुकीर्ति के पिता संजय कुमार सदमे की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा- यह एक हादसा था जो हो गया।

loksabha election banner

देर रात सुकीर्ति के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पहले शव बिहार ले जाने की बात तय हुई, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम और शव बिहार ले जाने से मना कर दिया। शनिवार को शहर के ही सिटी श्मशान भूमि पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुकीर्ति के पिता एडवोकेट संजय कुमार ने बताया कि एक हादसा था जो हो गया। किसी का कोई दोष नहीं है। घटना स्थल देखा है जो बता रहा है कि हादसे में सुकीर्ति की मौत हुई है। इसीलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया।

फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।

पुलिस ने हॉस्टल की कुछ छात्राओं के बयान भी लिए हैं। अब तक की जांच में सामने आया कि सुकीर्ति का शव हीटर के ऊपर पड़ा था। उसके आसपास कंबल और गद्दे के जले हुए अवशेष थे। आशंका जताई जा रही है कि आग पहले कंबल ने पकड़ी, फिर गद्दे ने।

यह काफी देर तक सुलगते रहे, इससे कमरे में धुआं भर गया। इसके बाद सुकीर्ति को आग लगने का अहसास हुआ तो उसने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वह हीटर पर गिर पड़ी। इसके बाद वह नहीं उठ सकी और बुरी तरह जल गई। कमरे में आग इतनी भयंकर थी कि पूरा कमरा तहस नहस हो गया।

इसमें सुकीर्ति का शव इतना जल गया कि उसके शव के कुछ अवशेष ही शेष बचे थे। हादसे के बाद जांच को पहुंचे पुलिस व अग्निशमन के अधिकारियों ने घटना स्थल को ठीक से देखा और घटनाक्रम समझा।

घटना स्थल को देखा है। कमरा बंद होने के चलते काफी देर तक आग नहीं लगी होगी। बाद में जैसे ही कमरे में ऑक्सीजन पहुंची तो आग ने भयंकर रूप ले लिया। कमरे की स्थितियां यही बता रही है। जांच की जा रही है।

- चंद्र मोहन शर्मा, सीएफओ

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने श्मशान भूमि पर ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच चल रही है। कई छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं।

- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.