महापौर ने हटवा दी अपनी भी अवैध होर्डिग
जागरण संवाददाता, बरेली : महापौर के इस्तकबाल से एक दिन पहले ही नगर निगम ने उनके आदेशो को अमली
जागरण संवाददाता, बरेली : महापौर के इस्तकबाल से एक दिन पहले ही नगर निगम ने उनके आदेशो को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। रविवार को उमेश गौतम ने अवैध होर्डिग हटवाने की बात कही थी, सोमवार को नगर निगम की टीम यह काम करने निकल पड़ी। खास बात यह रही कि अवैध लगी होर्डिग मे वे भी शामिल थी जिन पर नए महापौर उमेश गौतम को बधाई संदेश लिखे थे। उन्हे भी हटवा दिया गया।
सोमवार को अभियान बरेली कॉलेज के पास से शुरू हुआ। इसके बाद नगर निगम के सामने एलन क्लब से होते हुए अयूब खां चौराहे तक टीम ने कार्रवाई शुरू की। रास्ते मे कई जगह डॉ.उमेश गौतम को महापौर बनने पर बधाई संदेश लिखे होर्डिग भी लगे थे। इनमे कई अवैध थे। उन्हे भी हटा दिया गया। लोगो ने भी महापौर की इस पहल की सराहना की।
गैस कटर के जरिये काटी लोहे की होर्डिग
कुछ अवैध होर्डिग बांस और बल्लियो पर थी तो कई लोहे के भारी-भरकम एंगलो पर थी। इन्हे गैस कटर की मदद से हटाया गया। इन्हे हटाने मे एलपीजी का उपयोग घरेलू सिलेडर की मदद से किया गया।
यहां-यहां की नगर निगम टीम ने कार्रवाई
बरेली कॉलेज गेट से पास से छह छोटे बोर्ड, एक बैनर, तीन बड़ी होर्डिग हटाई गईं। वही एलन क्लब मंडी के पास से दस छोटे बोर्ड, तीन भट्टी और दो होर्डिग हटवाई गईं। इसके अलावा यहां से छह सब्जी की अवैध दुकाने भी हटी। अयूब खां चौराहे के पास से 8 बोर्ड हटाने के साथ, पांच काउंटर जब्त किए। इसके अलावा 8 होर्डिग हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बाहर रखा माल भी जब्त किया गया।