Move to Jagran APP

विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान, पति से साथ रहने को लेकर हुआ था विवाद

नौकरी पर साथ चलने को लेकर हुए विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। उसका शव छत के पंखे से झूलता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:30 PM (IST)
विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान, पति से साथ रहने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

बरेली, जेएनएन। नौकरी पर साथ चलने को लेकर हुए विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। उसका शव छत के पंखे से झूलता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

फरीदपुर कस्बे के राधे रमन लाल ने अपनी बेटी अंजलि (20 वर्ष0 का विवाह छह माह पूर्व त्यार जागीर गांव के अनिल कुमार मौर्य के साथ किया था। अनिल उत्तराखण्ड के किच्छा में एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी करता था। वह किच्छा में अकेले रहता है। पत्नी अपने परिजनों के साथ गांव में रहती है। वह उसके साथ किच्छा में रहना चाहती थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं था, जिसे लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था। सोमवार को वह वापस किच्छा जा रहा था। इसी बीच पत्नी उसके साथ जाने के लिए जिद करने लगी। उसने उसे साथ ले जाने से मना किया। जिस पर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। वह पत्नी को छोड़ कर किच्छा जाने के लिए निकल गया। इसी बीच पत्नी ने अपने कमरे में लगे छत के पंखे में चुंनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव पंखे से झूलता देखा तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने उसका शव पंखे से उतार कर पति को इसकी सूचना दी। जिस पर वह भी दौड़ा दौड़ा वहां आ गया। इसकी सूचना मृतका के पिता ने पुलिस को दी तो कोतवाल धनंजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.