UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा की जिला पंचायत सूची से कई को लगा झटका, वर्षो से तैयारी कर रहे लोगों को टिकट न मिलने से मायूसी हाथ लगी
UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही वर्षो से अपना टिकट पक्का मानकर तैयारी कर रहे कई लोगोंं के हाथ मायूसी लगी है।वार्ड 10 में मुकेश गंगवार की जगह पार्टी ने चंद्रपाल को टिकट दे दिया।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही वर्षो से अपना टिकट पक्का मानकर तैयारी कर रहे कई लोगोंं के हाथ मायूसी लगी है।काफी सालों से वार्ड 10 में अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे मुकेश गंगवार को पार्टी ने तगड़ा झटका देते हुए यहॉ से चंद्रपाल सिंह को टिकट दे दिया। मूकेश गंगवार को सांसद वरूण गांधी खेमे का माना जाता है जबकि चंद्रपाल विधायक के करीबी बताये जाते हैंं। पार्टी ने इस बार प्रत्याशियों की स्वच्छ छवि को भी आधार बनाया है। इसी के तहत् वार्ड 10 से भाजपा ने अपने मौजूदा जिला पंचायत सदस्य का भी टिकट काट दिया। उसके पीछे उनका अवैध खनन कारोबार में लिप्त होने की चर्चाओं को आधार माना गया।