Move to Jagran APP

यूपी के इस जनपद में मनचलों ने छात्राओं को घेरकर कसा तंज, ग्रामीणों ने दौड़ाया, जानिए आगे क्या हुआ

Molestation in Badaun बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव में दोपहर काे मनचलों ने तालिबानी अंदाज में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को घेर लिया। यहां आरोपितों ने छात्राओं पर तंज कसने के साथ ही अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 05:04 PM (IST)
यूपी के इस जनपद में मनचलों ने छात्राओं को घेरकर कसा तंज, ग्रामीणों ने दौड़ाया, जानिए आगे क्या हुआ
यूपी के इस जनपद में मनचलों ने छात्राओं को घेरकर कसा तंज, ग्रामीणों ने दौड़ाया, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Molestation in Badaun : बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया चौराहे के समीप दोपहर काे मनचलों ने तालिबानी अंदाज में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को घेर लिया। यहां आरोपितों ने छात्राओं पर तंज कसने के साथ ही अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जिससे कुछ छात्राएं घबराकर अचेत हो गई। शोर शराबा होने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बाइक सवार मनचलों ने दौड़ा दिया। अभिभावकों ने इस मामले में थाना पुलिस से मौखिक शिकायत की है। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया चौराहे के क्षेत्र की रहने वाली छात्राएं स्कूल से घर के लिए पैदल लौट रही थी। इस बीच आ धा दर्जन बाइक सवार मनचलों ने छात्राओं को बीच में रोक लिया और उनपर तंज कसने के साथ ही छेड़छाड़ करने लगे। जिससे छात्राएं घबराकर शोर शराबा मचाने लगी। इस बीच साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे ग्रामीणों ने छात्राओं के साथ हो रही बदसलूकी को देखते हुए मनचलों को लाठी डंड़ों से दौड़ा दिया।

ग्रामीणों से घिरता देख मनचले बाइकों से भागने लगे। इस दौरान वहां यूपी 100 की पीआ रवी आ गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी 110 के पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने मनचलों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। घटना के बाद छात्राओं के अभिभावकों में दहशत का माहौल है। छात्राएं भी असुरक्षित महसूस कर रही है। इस संबंध में बिसौली सीओ विनय चौहान ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस से जांच कराई जाएगी। आ रोपितों को चिह्रित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.