Move to Jagran APP

Mahendra Singh Dhoni : बच्चों को ख्वाब पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी माही के संघर्ष की कहानी, पाठ्यक्रम में शामिल हुई जीवनी

Cricketer Mahendra Singh Dhoni News छोटे से शहर से निकल कर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़े सपने तो देखे साथ ही उन्हें पूरा भी किया। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी यानी माही के जीवन का संघर्ष किसी प्रेरणा से कम नहीं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 01:50 PM (IST)
Mahendra Singh Dhoni : बच्चों को ख्वाब पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी माही के संघर्ष की कहानी, पाठ्यक्रम में शामिल हुई जीवनी
Mahendra Singh Dhoni : बच्चों को ख्वाब पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी माही के संघर्ष की कहानी

बरेली, जेएनएन। Cricketer Mahendra Singh Dhoni News : छोटे से शहर से निकल कर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़े सपने तो देखे साथ ही उन्हें पूरा भी किया। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी यानी माही के जीवन का संघर्ष किसी प्रेरणा से कम नहीं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चे अपने ख्वाबों को पूरा कर सकें इसके लिए उनकी जीवनी को अब स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।जो अब बच्चाें को एक अध्याय के रूप मे पढ़ाई जाएगी।

loksabha election banner

परिषदीय स्कूलों में ज्यादातर गरीबी रेखा में आने वाले ही बच्चे ही पढ़ाई करते हैं। इनमें कई परिवार बच्चों को ऊंचे सपने यह सोचकर भी नहीं देखने देते कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने से ही समय नहीं मिलता। यही कारण है कि आठवीं कक्षा के बाद अधिकतर छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ देते हैं।

बच्चाें काे ख्वाब पूरा करने के लिए करेगी प्रेरित

लेकिन, अब इन बच्चों को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष का पाठ पढ़ाकर उन्हें बड़े सपने देख पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शासन की मंशा है कि शिक्षा के स्तर व बच्चों के विकास को तेजी के साथ बढ़ाया जाए।

हमारे आदर्श पुस्तक में शामिल है महेंद्र सिंह धाेनी की जीवनी 

ऐसे में नए सत्र के लिए हमारे आदर्श के नाम से कक्षा सात में आई किताब के सातवें अध्याय में महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय दिया है। जो उनके संघर्षों पर आधारित है। बच्चे किसी को आदर्श मानकर अपने सपने पूरे करें इस उद्देश्य से यह प्रकाशित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.