बरेली में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिसा न तो सहनी चाहिए और न ही उसका समर्थन करना चाहिए। किसी भी हिसा का खुलकर विरोध करना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला घरेलू हिसा उन्मूलन दिवस पर साकार संस्था की ओर से सदर तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर धर्मेंद्र कुमार ने उक्त बातें कहीं।
जागरण संवाददाता, बरेली: महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिसा न तो सहनी चाहिए और न ही उसका समर्थन करना चाहिए। किसी भी हिसा का खुलकर विरोध करना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला घरेलू हिसा उन्मूलन दिवस पर साकार संस्था की ओर से सदर तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर धर्मेंद्र कुमार ने उक्त बातें कहीं। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर महिला कल्याण विभाग बरेली मंडल नीता अहिरवार ने 181 ,112 एवं 1098 सहायता नंबर ,वन स्टाप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला सम्मान ,घरेलू हिसा रोकथाम अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं घरेलू हिसा अधिनियम के बारे में विस्तृत तरीके से बताया गया और महिलाओं को जागरूक किया गया। अधिवक्ता हरेंद्र कौर चड्ढा ने महिलाओं को कानून एवं उनके अधिकारों के बारे में उनको जानकारी दी। साथ ही बताया कि कैसे महिलाएं अपने लिए निश्शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
18 साल से ऊपर की युवतियां व महिलाएं जरूर करें मतदान
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जो भी 18 साल से ऊपर हो गए हैं, उन्हें मतदान जरूर करना चाहिए। साकार संस्था से निकिता पंत, शिल्पी, कमलेश व अन्य जागरूक बेटियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों को नुक्कड़ नाटक एवं जागृति गीतों के माध्यम से उठाया। वन स्टाप सेंटर से प्रिसी सक्सेना, रीना आदि मौजूद रहीं।