Lucknow - Delhi Highway : सावधान ! जरा संभलकर, रोड़ खतरनाक है, जा सकती है जान
लखनऊ दिल्ली राजमार्ग पर चल रहे हैै तो जरा सावधान होकर चलिए। रोड खतरनाक है जरा सी लापरवाही से जान भी जा सकती है। खासतौर पर फरीदपुर के पास तो कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
बरेली, जेएनएन। लखनऊ दिल्ली राजमार्ग पर चल रहे हैै तो जरा सावधान होकर चलिए। रोड खतरनाक है जरा सी लापरवाही से जान भी जा सकती है। खासतौर पर फरीदपुर के पास तो कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल इस रोड पर सोमवार की रात घटी घटना कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है। हालांकि इस घटना में चालक व कंडक्टर सहित सभी यात्री घायल तो हुए लेकिन वह किसी अनहोनी का शिकार होने से बच गए।
फरीदपुर के पास पलटी रोडवेज बस
लखीमपुर से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपों की रोडवेज बस सोमवार की देर रात्रि इसी सडक पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार से जा रही ये रोडवेज बस फरीदपुर के पास छोटे गुरुद्वारे के सामने पलट गई। जिसमें कुल छह यात्री सवार थे। अचानक घटी इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बस पलटने से बस चालक मेरठ निवासी राजीव और एक अन्य सवारी घायल हो गई। जिन्हें बरेली के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया था।
खतरनाक है फरीदपुर का यह स्पाॅट
फरीदपुर रोड पर जिस जगह यह घटना घटी वह स्पॉट काफी खतरनाक बताया जाता है। लोगों की मानें तो इस रोड़ पर गढ़ढे है। जाे रात में समझ में नहीं आतेे। जिसके कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाली गाडी का पहिया जब गढढे में गिरता है तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है जिसके कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट जाता है। साहिबापुर डिपों की बस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके कारण वह पलट गई। गनीमत ये रही कि घटना में सभी यात्री बच गए।