बरेली के 80 कंटनेमेंट जोन में लागू रहेगा लॉकडाउन
जिले के 80 कंटनेमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन सख्ती से लागू कराने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। गृह मंत्रालय ने 30 सितंबर को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। कहा था कोविड के मरीजों के मिलने के स्थानों को ही निरुद्ध क्षेत्र बनाया जाए।
बरेली जेएनएन : जिले के 80 कंटनेमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन सख्ती से लागू कराने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। गृह मंत्रालय ने 30 सितंबर को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इस दौरान मंत्रालय ने कहा था कि कोविड के मरीजों के मिलने के स्थानों को ही निरुद्ध क्षेत्र बनाया जाए। यहां 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू किया जाए। मंगलवार को जारीनए आदेश में यह बाध्यता 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।
अनलॉक 5 के तहत सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दी थी। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई थी। एडीएम वित्त मनोज कुमार ने सिनेमा हॉल को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। सिनेमा हॉल के मालिक मुनाफे के चक्कर में खोल नहीं रहे थे। मनोरंजन कर अधिकारी इंद्रजीत सिंह के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में फीनिक्स मॉल का पीवीआर शुरू हो जाएगा। कुमार टॉकीज, नटराज और प्रसाद टाकीज भी थिएटर शुरू करने के लिए हामी भर चुके हैं। पीलीभीत रोड के फन सिटी के संचालन अनिल अग्रवाल से भी मनोरंजन कर अधिकारी ने दो दिन में पार्क को खोलने के लिए कहा है। इस दौरान कोविड-19 के मानकों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाएगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार का कहना है कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइन आ चुकी है। 80 कंटनेमेंट जोन अभी चल रहे हैं। सख्ती के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।