Badaun Panchayat Result 2021 : बदायूं में नतीजे आना शुरू, सालारपुर और म्याऊं ब्लाक के एक-एक ग्राम प्रधान निर्वाचित
Badaun Panchayat Result 2021 बदायूं में ग्राम प्रधान पद के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।सबसे पहले सालारपुर ब्लाक क्षेत्र परिणाम आया। यहां के बादल गांव से वीरेश यादव प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 78 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
बरेली, जेएनएन। Badaun Panchayat Result 2021 : बदायूं में ग्राम प्रधान पद के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।सबसे पहले सालारपुर ब्लाक क्षेत्र परिणाम आया। यहां के बादल गांव से वीरेश यादव प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 78 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। म्याऊं ब्लाक क्षेत्र में मंशा नगला गांव से रेशमा देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इन्होंने अपने प्रतिस्पर्धी को 70 वोटों से पराजित किया है। अभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य सीट का कहीं से परिणाम नहीं आ सका है।
बदायूं में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होनी थी। लेकिन सवा आठ बजे तक किसी भी ब्लाक की मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। जिले में 15 ब्लाक क्षेत्रों के 3150 बूथों की मतगणना होनी है। अभी कहीं कमिकों को परिचय पत्र दिए जा रहे तो कहीं उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। नौ बजे तक मतगणना शुरू हो पाने के आसार दिख रहे हैं।बदायूं में सदर मंडी समिति समेत ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से मतगणना होनी है।
वोटों की गिनती के लिए 302 टेबल लगाए गए हैं। सदर मंडी समिति में जगत और सालारपुर ब्लाक क्षेत्र की मतगणना होगी। बिसौली, बिल्सी, सहसवान, दातागंज, उझानी, वजीरगंज, दहगवां, इस्लामनगर, समरेर, म्याऊं, आसफपुर, कादरचौक और उसावां ब्लाकों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। बदायूं में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 620, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 4798 और प्रधान पद के लिए 7095 जबकि 10779 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशी हैं। इनके मतगणना एजेंट भी बनाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अनावश्यक कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल तक नहीं पहुंच सकेगा।