विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने 17 अल्पसंख्यकों को भाजपा के साथ जोड़ा Bareilly News
मंत्री ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसे 3 श्रेणियों में बांटा है।
बरेली, जेएनएन : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के लिए रविवार को विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक नगर में पहुंचे। लगभग एक बजे पहुंचे मंत्री ने फरीदपुर स्थित किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में पौधारोपण किया। कहा, हमें सभी को एक सूत्र में जोड़ कर भाजपा को सभी धर्मों व वर्गों की पार्टी बनाकर आगे बढऩा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसे 3 श्रेणियों में बांटा है। कार्यक्रम में 17 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। विधि मंत्री ने प्रदेश सरकार की दो नयी योजनाओं के विषय में बताया। पूरे राज्य के प्रत्येक ब्लॉक के दो बाजारों में नेडा के द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगवायी जा रही हैं इसकी समीक्षा की।
वहीं कृषि मंत्रालय के सहयोग से किसानों के लिए सरकार द्वारा अनुदान पर सिंचाई के लिए सोलर वाटर पंप उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कार्यक्रम में रहे शामिल जिला महामंत्री अनिल राणा, अशोक पांडे, पवन शर्मा, पालिकाध्यक्ष पूनम गुप्ता, सुभाषिनी जायसवाल, मालती राठौर, ज्योति मिश्रा, पूर्व चेयरमैन हरिओम गुप्ता, फतेहगंज पूर्वी चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल उर्फ सप्पू भैया प्रेम नारायण मिश्रा, अतीश अग्रवाल सूरज मिश्रा आदि रहे।
इन्होंने लगाए पौधे
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, विधायक डा. अरुण कुमार, डीसी वर्मा, बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, महाराज सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र ङ्क्षसह वीरु आदि ने पौधे लगाए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप