देर शाम जंक्शन पर दिखी यात्रियों की चहलकदमी
लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने यात्री ट्रेनें बंद कर रखी है। लोगों की सहुलियत के लिए केवल आठ यात्री स्पेशल ट्रेनों को ही ठहराव दिया गया है। जिसमें भी रोजाना नाम मात्र के ही यात्री सफर
बरेली, जेएनएन : लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने यात्री ट्रेनें बंद कर रखी है। लोगों की सहुलियत के लिए केवल आठ यात्री स्पेशल ट्रेनों को ही ठहराव दिया गया है। जिसमें भी रोजाना नाम मात्र के ही यात्री सफर कर रहे हैं। यही हाल इन ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों का है। रक्षाबंधन पर जहां जंक्शन पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं देर शाम कुछ यात्रियों की चहलकदमी से सन्नाटा दूर हुआ। यहां दुर्गियाना एक्सप्रेस से कुल 66 व श्रमजीवी में 50 यात्री अन्य स्टेशनों के लिए चढ़े। बता दें कि शाम 4.30 बजे जंक्शन पहुंची दुर्गियाना एक्सप्रेस में वैसे तो 80 यात्रियों ने आरक्षण कराया था, लेकिन सफर केवल 66 ने किया। जबकि इस ट्रेन से उतरने वालों की संख्या 35 रही। वहीं 5.38 पर पहुंची श्रमजीवी में 59 की जगह केवल 48 यात्री चढ़े और उतरने वालों की संख्या केवल 50 रही। जबकि यहां पर कुल 67 थी। जबकि देर रात पहुंची ट्रेनों में संख्या न के बराबर थी।