Move to Jagran APP

Advocate Bhupendra Murder Case : जानिए हत्या करने के लिए आराेपित ने क्याें पढ़ी कानून की किताब, क्याें चुना वकालत का पेशा

Advocate Bhupendra Murder Case एक पेशे से शिक्षक तो दूसरा बैंक में क्लर्क। दोनों के काम अलग थे। एक दूसरे से बहुत ज्यादा परिचित भी नहीं थे लेकिन 21 वर्ष पूर्व उनमें ऐसी अदावत शुरू हुई कि एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 04:42 PM (IST)
Advocate Bhupendra Murder Case : जानिए हत्या करने के लिए आराेपित ने क्याें पढ़ी कानून की किताब

बरेली, जेएनएन। Advocate Bhupendra Murder Case : एक पेशे से शिक्षक तो दूसरा बैंक में क्लर्क। दोनों के काम अलग थे। एक दूसरे से बहुत ज्यादा परिचित भी नहीं थे, लेकिन 21 वर्ष पूर्व उनमें ऐसी अदावत शुरू हुई कि एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। एक दूसरे पर एक के बाद एक मुकदमे दर्ज कराते गए। लड़ाई लंबी चली तो सेवानिवृत्त होने की उम्र में पढ़ाई कर वकालत शुरू कर दी। ताकि अपने मुकदमों की पैरवी खुद कर सकें। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो सोमवार को सुरेश गुप्ता ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने भूपेंद्र सिंह की जान ही ले ली।

loksabha election banner

भूपेंद्र प्रताप सिंह शिक्षक थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। वह कई वर्ष पूर्व परिवार सहित शहर आ गए थे। यहां उन्होंने शहर के चौक कोतवाली के मुहल्ला महमंद गढ़ी निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता के घर कुछ समय कोचिंग भी चलाई थी। बाद में दोनों के जगह खाली करने को लेकर विवाद हो गया था। वर्ष 2000 में सुरेश ने पुलिस की मदद से जगह तो खाली करा ली, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप व शिकायतों ने मुकदमों का रूप ले लिया। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दोनों ने एक दूसरे पर मुकदमे दर्ज करा दिए।

एसबीआइ में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सुरेश गुप्ता ने वकालत की पढ़ाई की। 2019 में उन्होंने सेंट्रल बार एसोसिएशन की सदस्यता ले ली। जब सुरेश वकालत की पढ़ाई कर रहे थे तो मुकदमों की पैरवी के लिए उन्होंने भी ला की पढ़ाई की और 2019 में पढ़ाई पूरी कर 2020 में वह भी बार के सदस्य बन गए। इसके बाद से दोनों अपने मुकदमों की पैरवी स्वयं ही कर रहे थे। इस बीच उनमें कई बार विवाद भी हुए, लेकिन यह तनातनी इतना बड़ी घटना का रूप ले लेगी। यह किसी को नहीं पता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.