Move to Jagran APP

जानिए आज का अपना भविष्यफल, क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा सिंह राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि सूर्य देव की राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि इस राशि को चंद्रमा की मित्र राशि भी कहते हैं लेकिन शाम के समय चंद्रमा कन्या राशि का आ जाएगा।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 06:23 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 06:23 AM (IST)
जानिए आज का अपना भविष्यफल, क्या कहते हैं आपके सितारे
सूर्य की उपासना बेहतर सकारात्मक परिणाम देगी।

बरेली, जेएनए।   बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा सिंह राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि सूर्य देव की राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित  मुकेश मिश्रा बताते हैं कि इस राशि को चंद्रमा की मित्र राशि भी कहते हैं, लेकिन शाम के समय चंद्रमा कन्या राशि का आ जाएगा। जो बरेली वासियों को काफी राहत देने वाला होगा। मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। सूर्य की उपासना बेहतर सकारात्मक परिणाम देगी।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - अष्टमी तिथि शाम 5.16 बजे तक उसके बाद नवमी

नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 1.46 बजे, मध्यान्ह काल तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

योग - प्रीति योग संपूर्ण रात्रि दिवस

करण - कौलव करण शाम 5.16 तक उसके बाद तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय - चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9.29 बजे से 1.22 बजे दोपहर तक

शुभ की चौघड़िया मध्यान्ह 2.40 बजे से 3.57 बजे तक

लाभ की चौघड़िया शाम 6.57 बजे से 8.40 बजे रात्रि तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - डर युक्त माहौल आपका समय बर्बाद करेगा। खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आज अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सूर्य चालीसा का पाठ करें।

वृषभ - दिन की शुरुआत आप ध्यान योग से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और पूरे दिन आपको ऊर्जा की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ जनों से कोई सलाह दे सकते हैं।

मिथुन - आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए फूल की तरह होगी। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज धन कमाने के कई मौके बनेंगे। नीले वस्त्रों को पहनने से और अत्यधिक लाभ होगा।

कर्क - आज आपका रूखा बर्ताव आपके लिए हानिकारक रहेगा। आज सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। आपकी जीवन साथी आपको चिंता में डाल सकती है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद सायंकाल की स्थिति बेहतर होगी।

सिंह - अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। आज आपको निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अगर आपके मन में कोई तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें। सफेद चंदन का तिलक लगाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या - आज का दिन अधिक से अधिक मनोरंजन में बिताएं। उधार मांगने वालों को नजर अंदाज करें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। रुद्राक्ष धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

तुला - लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी होती है। उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको कार्य क्षेत्र में ऊर्जा देखने को मिलेगी बंदरों को केला खिलाने से लाभ होगा। शारीरिक बीमारी के सही होने की काफी  संभावना है।आपके माता-पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर चिंतित हो सकते हैं। इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। किसी विवाद को ज्यादा तूल न दें।

वृश्चिक - क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपका क्रोध आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कार्य क्षेत्र बढ़िया रहेगा। भूमि भवन के क्रय-विक्रय में फायदा होगा। तामसिक वस्तुओं का सेवन ना करें। पिता की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मस्तक पर रोली लगा कर बाहर निकले।

धनु - आपका बचा हुआ धन आज आपके काम आ सकता है। लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। आज हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें । सरसों के तेल में अपना मुंह देख कर दान करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर - बेकार के ख्यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद ना करें। बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपके घर से जुड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज बच्चे आपको निराश कर सकते हैं। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दे। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के लिए सबसे खास दिन है। तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

कुंभ - आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आज कुछ जेवरात और घरेलू सामान खरीद सकते हैं । कार्य क्षेत्र के नजरिए से आज का दिन बेहतरीन है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

मीन - तनाव को नजर अंदाज ना करें। जल्दबाजी में निवेश ना करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों को पढ़ेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। शाम के समय अपने जीवन साथी के साथ बाहर खाना बाहर जाना सुकून दे सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। पक्षियों को दाना खिलाने से लाभ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.