Move to Jagran APP

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गतिशील रहेगा। वृष राशि से चौथे स्थान पर चंद्रमा रहेगा। रोग बढ़ने के ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रभाव भी होने की संभावना रह सकती है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 06:28 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 06:28 AM (IST)
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं सितारे
मौसम का मिजाज भी कुछ हद तक बदला रहने की संभावना रहेगी।

बरेली, जेएनएन।  बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गतिशील रहेगा। वृष राशि से चौथे स्थान पर चंद्रमा रहेगा। ऐसे में रोग बढ़ने के ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रभाव भी होने की संभावना रह सकती है। आम जनमानस पर इसका असर पड़ सकता है। महिलाओं को सजग रहने की जरूरत है। खड़ी फसलों को कीट पतंगा लगने की संभावना रहेगी। मौसम का मिजाज भी कुछ हद तक बदला रहने की संभावना रहेगी।

loksabha election banner

जानिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - सप्तमी तिथि शाम 6.40 बजे तक उसके बाद अष्टमी तिथि

नक्षत्र -  माघ नक्षत्र मध्यान्ह 2.31 बजे तक उसके बाद पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र

योग - विष्कुंभ योग संपूर्ण रात्रि दिवस

करण - बिष्ट भद्र करण राधा

किसी भी शुभ कार्य का समय : अमृत का चौघड़िया प्रातः 6.53 बजे से 8.11 बजे तक

शुभ का चौघड़िया 9.29 बजे से 10.46 बजे तक

मध्यान्ह चर लाभ अमृत चर का चौघड़िया दोपहर 1.22 बजे से 6.57 बजे शाम तक

देखिए आज का अपना राशिफल

मेष - आज अपने विचारों को सकारात्मक रखें। आपके लिए आज भय युक्त दिन रहेगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। कार्यक्षेत्र आज का बेहतर रहेगा। सकरात्मक ऊर्जा ऊंचे स्तर की होगी। सूर्य चालीसा, आरती करने से ऊर्जा का स्तर और अत्यधिक हो जाएगा।

वृषभ - स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं।

मिथुन - व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फसने से बचे रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। नीले वस्त्रों को पहनने से इष्ट मित्रों से संबंध अच्छे होंगे।

कर्क - अवांछित विचार दिमाग में आ सकते हैं। शारीरिक व्यायाम अवश्य करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्य क्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। घरेलू कामकाज आज आपको ज्यादा व्यस्त रखेगा। आज अपने इष्ट देव की पूजा करने से धन समृद्धि में वृद्धि होगी।

सिंह - आपके परिवार को आज आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद रहेगी। जिसके चलते आप खीझ महसूस कर सकते हैं। अत्यधिक यात्रा आपको तनाव देगी। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए आज बेहतर दिवस है। मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या - अच्छी सेहत के लिए आज दूर तक पैदल घूमे। परिवार के साथ आप आज वक्त बिताएं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी शख्स के द्वारा आपके पूर्व प्लान चौपट हो सकते हैं। रुद्राक्ष को धारण करना अच्छा रहेगा।

तुला - आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार को खुश रखने का बेहतर दिन है। आज अपने हमदम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। बंदरों को मीठी वस्तु या केले खिलाएं।

वृश्चिक - आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगी। अपने धन को संचय करने के लिए अपने घर के लोगों से सलाह लेने की जरूरत है। परिवार की सलाह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का काम करेगी। भगवान विष्णु का पूजन ब्राह्मण को दान करने से पूर्णिया का स्तर और भी बेहतरीन हो जाएगा।

धनु - आज का दिन आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। खर्चों को बढ़ाने से बचें। बच्चे रोमांचक समाचार दे सकते हैं। घर में आज कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, लेकिन वाद विवाद से बचें। सरसों के तेल में अपना मुख देखकर दान करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर - स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपका धन सही दिशा में प्रयोग होगा। आज का दिन खुशियों से भरा होगा। जीवन साथी की ओर से भी आपको खुशी प्राप्त होगी। प्रेम संबंध बढ़ेंगे। तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना आपके लिए लाभप्रद होगा।

कुंभ - आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद होगा। किसी दोस्त की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। गाय को हरा चारा खिलाने से उन्नति में वृद्धि होगी।

मीन - कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा। कार्य अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी एकाग्रता भंग होने के चांस रहेंगे, लेकिन पैसा पर्याप्त मात्रा में आज आपके पास होगा। फिर भी शांति नहीं मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पक्षियों को सत नजा खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.