Move to Jagran APP

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मध्यान्ह काल तक कर्क राशि में रहेगा। जो कि कष्टकारी होने की संभावना है। लेकिन मध्याह्न काल के बाद चंद्रमा सिंह राशि पर जाएगा। जो कि चौथा चंद्रमा है। चौथा चंद्रमा हानिकारक माना गया है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 06:17 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 10:47 AM (IST)
गृह नक्षत्रों में रोग बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में महिलाओं को भी सजग रहने की जरूरत होगी।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मध्यान्ह काल तक कर्क राशि में रहेगा। जो कि कष्टकारी होने की संभावना है। लेकिन मध्याह्न काल के बाद चंद्रमा सिंह राशि पर जाएगा। जो कि चौथा चंद्रमा है। चौथा चंद्रमा  हानिकारक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में बरेली वासियों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे गृह नक्षत्रों में रोग बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में महिलाओं को भी सजग रहने की जरूरत होगी।

loksabha election banner

जानिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - षष्ठी तिथि रात्रि 7.44 तक उसके बाद सप्तमी तिथि

नक्षत्र - अश्लेषा नक्षत्र मध्यान्ह 2.45 बजे तक उसके बाद माघ नक्षत्र

योग - ऐन्द्र योग प्रातः 8.12 बजे तक उसके बाद वैधृति योग

करण - गर करण प्रातः 8.01 बजे तक उसके बाद वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय - चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8.10 बजे से 12.04 बजे तक

मध्यान्ह शुभ का चौघड़िया 1.21 से 2.39 बजे तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5.15 से रात्रि 10.22 बजे तक

राशिफल

मेष - आज विवादित मुद्दों से बचें। आज के दिन एकांत में रहना आपको ज्यादा पसंद होगा। किराने की खरीदारी को लेकर जीवन साथी से तकरार मुमकिन है। सेहत का ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सूर्य चालीसा, आरती का पाठ करें।

वृषभ - आपके कार्य आज आपको प्रेरित करेंगे। समय के साथ आज अपने विचारों में भी बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा । व्यक्तित्व में निखार आएगा लेकिन धन हानि होने की संभावना रहेगी। लेन-देन के जुड़े मामलों में सतर्क रहें । सफेद या काला जूता पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन - स्वास्थ्य लाभ के लिए ध्यान और योग का आश्रय ले, आज प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। नीले वस्त्रों को पहनने से लाभ होगा।

कर्क - आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, इसे काम में लगाए। अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। आज सामान चोरी होने की संभावना रहेगी। आज आपको आलोचना का भी सामना करना पड़ सकता है। आज अपने इष्ट देव की पूजा से धन वृद्धि होगी।

सिंह - आपको अपने माता-पिता से धन लाभ होने की संभावना है। आज अपने मन को काबू में रखें। कार्य क्षेत्र भी बढ़िया चलेगा। लेकिन आज कोई टेंशन ना लें। किसी मित्र से खींझ बड़ी वजह हो सकती है। सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर धारण करें।

कन्या - आज धन की स्थिति बढ़िया रहेगी। आप परिवार के साथ समय भी मजेदार बीतेगा। किसी मित्र के द्वारा भी आपको फायदा हो सकता है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

तुला - सेहत की दृष्टि से दिल अच्छा है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्य में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना ना भूले। बंदरों को जलेबी खिलाने से सकारात्मक रूप में ऊर्जा का संचार होगा।

वृश्चिक - आज आपका विश्वास और उम्मीद पूरी होगी। आशाओं के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। पीली वस्तुओं का दान ब्राह्मण के लिए करना हितकर होगा।   

धनु - निराशावादी रवैया से बचें। यह आपके संभावनाओं को कम कर देगा। आज निवेश के जो नए अवसर मिलेंगे। उन पर विचार करें। धन लगाने से पहले भली-भांति अध्ययन कर लें। पारिवारिक तनाव को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें। सरसों के तेल में अपना मुंह देखकर दान करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर - अवांछित यात्राएं थकान साबित होंगे और बेचैनी का कारण भी बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने की जरूरत है। शरीर में तेल की मालिश करें। जो व्यापारी कारोबार के सिलसिले से घर से बाहर जा रहे हैं। वह अपने धन को आज बहुत संभाल कर रखें। धन चोरी होने की संभावना रहेगी। तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

कुंभ - खर्चों को काबू रखने की कोशिश करें। सिर्फ जरूरी वस्तुएं ही खरीदें। कार्य क्षेत्र से संबंधित बातें अपने परिवार को बताकर आज घर से बाहर जाएं। आज कोई उलझन आपको दिनभर तंग कर सकती है। गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मीन - आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएगी। कामकाज के हिसाब से आज का दिन अच्छा है। पक्षियों को सतनजा खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.