जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील रहेगा। जो कि मंगल की राशि है ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार वृश्चिक राशि का चंद्रमा नीच का माना जाता है। ऐसे में रोग बढ़ने की संभावना रहेगी लेकिन मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है।
बरेली, जेेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील रहेगा। जो कि मंगल की राशि है, ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार वृश्चिक राशि का चंद्रमा नीच का माना जाता है। ऐसे में रोग बढ़ने की संभावना रहेगी, लेकिन मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। कई मामले कोर्ट कचहरी में निपट सकते हैं। शहर का कोई बड़ा मामला प्रकाश में आने की संभावना रहेगी। प्रशासनिक कार्यों में अड़चनें देखने को मिलेंगी, लेकिन कारोबारियों के लिए ऊर्जा से भरा दिन रहेगा।
जानिए आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
दिन - सोमवार
तिथि - अमावस्या रात्रि 9.45 बजे तक उसके बाद प्रतिपदा तिथि
नक्षत्र - जेष्ठा नक्षत्र मध्य रात्रि 11.24 बजे तक उपरांत मूल नक्षत्र
योग - शूल योग
करण - चतुष्पद करण पूर्वाह्न 11.13 बजे तक उपरांत नाग करण
किसी भी शुभ कार्य का समय :
चौघड़िया मुहूर्त : अमृत का चौघड़िया प्रातः 6.58 से 8.15 बजे तक
शुभ का चौघड़िया प्रातः 9.32 से 10.50 बजे तक
चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 1.25 से शाम 5.17 बजे तक
जानिए आज का अपना राशिफल
मेष - आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा जो आपको तनाव दे सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह भी ले सकते हैं। आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुफ्त उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। किसी दरिद्र की सहायता करने से सितारे और बुलंद होंगे।
वृषभ - परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है। हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आप अपने जीवन साथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। राहु मंत्र का जाप आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा।
मिथुन - जल्दबाजी में आज निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों को परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज अपना कीमती समय सिर्फ योजना बनाने में बर्बाद ना करें बल्कि उस पर अमल करना शुरू करें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलते पानी में तांबे का सिक्का बहाए।
कर्क - आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन होगा। नौकरी-व्यापार में लाभ के लिए काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
सिंह - बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। कुछ जरूरी योजनाएं क्रियांवित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा मिलेगा। आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा रहेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना घर में क्लेश की वजह बन सकता है। माथे पर केसर का तिलक करना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।
कन्या - आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है, लेकिन दिन में आज कई चिंताएं हो सकती हैं। आपके जीवन साथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा । व्यापारिक दृष्टि से अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम दे सकती है। सुगंधित परफ्यूम इत्र गिफ्ट करने से दिन अच्छा रहेगा।
तुला - ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को अच्छे काम में लगाएं। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। दोपहर बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खूबसूरत बना देगी। साथ ही सावधान रहने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से लाभ होगा।
वृश्चिक - आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा मौके लेकर आएगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन खर्च में भी इजाफा होगा। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी खुशी प्यार उल्लास का केंद्र बन सकता है। पारिवारिक सुख बनाने के लिए शराब का सेवन न करें।
धनु - गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते फिरते समय खासा ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों को निवेश में फायदा होने की पूरी संभावना है। कार्य क्षेत्र में आप के कामकाज की सराहना होगी। सेहत के नजरिए से दिन अच्छा है। हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर - आज खर्चे के योग अधिक है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो नुकसान होगा। जीवन साथी की वजह से आपके कोई योजना का कार्यक्रम गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लोहे के बर्तन में पानी पीना प्रेम संबंधों को अच्छा रखेगा।
कुम्भ - सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है। आज निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है । अपने माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस होगी, लेकिन उनका आशीर्वाद आपको ऊर्जा देगा। रचनात्मक कार्यों से परेशानी हो सकती है, लेकिन साथ ही आज आपको सुखद समाचार सुनने को भी मिल सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
मीन - दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टाक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। काम का तनाव आपके दिमाग पर छा सकता है। जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक्त नहीं निकाल सकेंगे। ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए जो रचनात्मक हो। आज चोट लगने की संभावना है।