Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और वृश्चिक राशि पर चंद्रमा गतिशील रहेगा। जो कि वृष राशि से सातवां चंद्रमा है। वृश्चिक राशि का चंद्रमा नीच का माना जाता है। वृश्चिक राशि मंगल की राशि है और मंगल ग्रह वर्तमान में मीन राशि पर गतिशील है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 06:34 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 06:34 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और वृश्चिक राशि पर चंद्रमा गतिशील रहेगा।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और वृश्चिक राशि पर चंद्रमा गतिशील रहेगा। जो कि वृष राशि से सातवां चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि वृश्चिक राशि का चंद्रमा नीच का माना जाता है। वृश्चिक राशि मंगल की राशि है और मंगल ग्रह वर्तमान में मीन राशि पर गतिशील है। जो की लाभ भाव में है मौसम कुछ हद तक साफ रहने के आसार है, लेकिन पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ निर्माणाधीन कार्यों में  प्रगति देखने को मिलेगी। खास करके महिलाओं के लिए एक बेहतरीन दिन है। कुछ व्यापारी वर्ग अपने क्षेत्र में काफी हद तक लाभ उठा सकते हैं।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत- 2077

शाके- 1942

मास - मार्गशीर्ष कृष्ण कल का पंचांग राशिफल

तिथि - चतुर्दशी तिथि संपूर्ण दिवस और रात्रि

नक्षत्र -  अनुराधा नक्षत्र संपूर्ण दिवस रात्रि

योग - सुकर्मा योग प्रातः 8:51 तक उपरांत  धृति योग

करण -  बिष्टि भद्र करण मध्यान्ह 14:17 तक उपरांत शकुनी करण

किसी भी शुभ कार्य का समय :

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8.15 बजे से मध्यान्ह 12.07 बजे तक

मध्यान्ह शुभ का चौघड़िया 1.24 बजे से 2.41 बजे तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5.16 से रात्रि 11.24 बजे तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - आज आपको समय और धन की कदर करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों से भरा हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने से लाभ होगा। आज के दिन यात्रा भी करनी पड़ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य भी कुछ गड़बड़ हो सकता है। राहु मंत्र का जप लाभप्रद होगा।

वृषभ - आज आप फिजूलखर्ची से बचें। आपका लापरवाह रवैया आपके परिवार को परेशान कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले परिवार से सहमति लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। तामसिक वस्तुओं का त्याग करें। इष्ट देव की पूजा आराधना आपको लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन - आज जीवन के प्रति सजगता को अपनाएं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेश से है। उन्हें धन हानि होने की संभावना है। सोच समझकर चलें। परिवार की सहायता और सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य आज आपके अनुकूल होगा। भगवान सूर्य की उपासना आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

कर्क - अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। भविष्य की चिंता के लिए आज अधिक चिंतन की आवश्यकता है। आज कोई रचनात्मक कार्य की योजना बना सकते हैं। किसी से न उलझे वरना आपको हानि हो सकती है। गाय को गु़ड खिलाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह - बिना वजह किसी की आलोचना बिल्कुल न करें। यह आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है। कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और  आर्थिक मुनाफा भी आपको मिलेगा। आज का दिन आपका ऊर्जा से भरपूर है। प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। किसी के गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। कन्याओं को फल बांटने से लाभ होगा।

कन्या - आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे। इसलिए आज उन पर क्रोध आपका बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन गुस्से से बचें।

तुला - सही समय काम करना आपको लाभान्वित करेगा। आपकी गैर यथार्थवादी योजनाएं आप के धन को कम कर सकते हैं। आज अचानक तबीयत खराब होने की भी संभावना है। आप दिन भर परेशान रह सकते हैं । ऐसे में दुर्गा मां पर गुलाब की माला चढ़ाने से लाभ होगा।

वृश्चिक - आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में रहेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज ऐसे मामलों में ना पड़े। जिससे आपका कोई लेना-देना न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कटु वचन आज बिल्कुल न बोले। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मांस मदिरा का सेवन ना करें।

धनु - ध्यान और आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। आज घर में किसी बात को लेकर कलह‌ होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें, लेकिन फिजूलखर्ची आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। राहु मंत्र का जप आपके लिए सिद्ध कारक होगा।

मकर - जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आज बेहतरीन ढंग से चलेगा। ब्राह्मण को भोजन कराना आपके लिए लाभदायक होगा।

कुम्भ - अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शराब से बचें। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है। उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। आज अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उनके साथ आज वक्त बिताएं। अगर आप खरीदारी करने जाएं तो जरुरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। सफेद मोतियों की माला गले में धारण करने से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

मीन - आज अपने अतीत के गलत फैसले मानसिक अशांति और कलह की वजह बन सकते हैं। आप सही गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। इसलिए दूसरों से सलाह लें, जमीन के कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। केतु मंत्र का जप करने से लाभ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.