Move to Jagran APP

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मिथुन राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि धन कारक रहेगा। ऐसे में बरेली की आय में बढ़ोतरी होगी। अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। पुनर्वसु नक्षत्र शुक्ल योग बरेली की विकास गति में रफ्तार देंगे। बरेली के जनधन के लिए बढ़िया संयोग है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:33 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 06:33 AM (IST)
जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे
बरेली के जनधन के लिए बढ़िया संयोग है।

 बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मिथुन राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि धन कारक रहेगा। ऐसे में बरेली की आय में बढ़ोतरी होगी। अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। पुनर्वसु नक्षत्र शुक्ल योग बरेली की विकास गति में रफ्तार देंगे। बरेली के जनधन के लिए बढ़िया संयोग है।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - चतुर्थी तिथि 8.03 बजे रात्रि तक, बाद में पंचमी तिथि

नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र मध्यान्ह 1.37 बजे तक, बाद में पुष्य नक्षत्र

योग - शुक्ल योग प्रात: 10.27 तक बजे तक बाद में ब्रह्म योग

किसी भी शुभ कार्य का समय - चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6.51 बजे से 10.45 बजे तक

शुभ की चौघड़िया - मध्यान्ह 12.30 बजे से 1.21 बजे तक

मध्यान्ह चर का चौघड़िया दोपहर 3.57 से 5.14 बजे शाम तक

जानिए आज का राशिफल

मेष - आज किया गया निवेश आपके समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाल गुलाब को हनुमान जी को चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

वृषभ - आज उधारी बिल्कुल ना करें। मित्रता भी सोच समझकर निभाए। शारीरिक लाभ होगा। तामसी वस्तु का त्याग करें। आज के कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लें। भगवती दुर्गा की पूजा विशेष फलदाई होगी।

मिथुन - अपने मन मस्तिष्क में स्थिरता रखें, स्वास्थ्य का ध्यान दें। आज आपका क्रोध हानिकारक होगा। बेफिजूल के खर्चें आज बिल्कुल ना करें। पैसे की अहमियत समझें। घर से बाहर जाते समय गंगा जल का पान करें।

कर्क - घर के तनाव का माहौल आप को नाराज कर सकता है। आज आपको निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन धन का प्रयोग सोच समझ कर करें। निवेश से पहले अपने विचारों पर अध्ययन कर लें। गाय को गुड़ खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

सिंह - आज ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। धन का निवेश करने से समृद्धि बढ़ेगी। भगवती को अनार चढ़ाने से धन की वृद्धि में और उन्नति होगी।

कन्या - वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन आज आराम की जरूरत है। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य मैं सुधार आएगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभदायक होगा।

तुला - धन निवेश में भरपूर फायदा, लेकिन बेवजह धन का दुरुपयोग ना करें। हानि हो सकती है। घर से बाहर जाते समय मस्तक पर लाल चंदन लगाकर जाएं।

वृश्चिक - आज सूरज की तेज रोशनी प्रदूषण रूपी धुए से बचें। आंखों को नुकसान हो सकता है। परिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के संकेत है। हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी होगा। साथ ही केसर का तिलक लगाएं।

धनु - आज किसी भी मित्र की बात आपको चुभ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बदलाव की संभावना रहेगी। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। बंदरों को चना खिलाना आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।

मकर - लघु उद्योग व्यापारियों को आज घाटा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण करना आज आपके लिए लाभदायक होगा। आज का समय अधिकांश परिवार के साथ बिताएं । विष्णु सहस्रनाम का पाठ आपको लाभ दे सकता है।

कुंभ - आज थोड़ी थकान महसूस करेंगे। आपको आराम की जरूरत है। आज का कार्य आप कल पर डालें तो बेहतर रहेगा। चीटियों को खिलाने से ऊर्जा बढ़ेगी।

मीन - आज किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है। आज मन मस्तिष्क में उग्रता ना लाएं। तामसी प्रवृत्तियों से बचें। गुरुदेव की आराधना, गुरु मंत्र का जप आपको लाभकारी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.