Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गतिशील है। वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है जो बहुत ही शुभ दायक और उन्नति कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि कपड़ा अन्न शिक्षा के लोगों को फायदा होगा।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 09:34 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गतिशील है।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गतिशील है। वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है, जो बहुत ही शुभ दायक और उन्नति कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि कपड़ा, अन्न, शिक्षा , राजनीति और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा, साथ ही  वृषभ, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासनिक तंत्र भी आज मजबूती के साथ दिखाई देगा। नए विकास कार्यों की समीक्षा हो सकती है ।आर्थिक उन्नति के लिए सफेद वस्त्र पहनें और चावल, चीनी, दूध का दान किसी गरीब व्यक्ति को करें। रोग शांति के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाये और काले तिल अर्पण करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास -  फाल्गुन मास  शुक्ल पक्ष

दिन- शुक्रवार

तिथि -  षष्ठी तिथि

नक्षत्र -  कृतिका नक्षत्र मध्यान्ह 1:42 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र

योग - विष्कुंभ योग प्रात 10:57 तक उपरांत प्रीति योग

करण -  कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:19 से 10:50 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:20 से 1:51 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:51 से 6:22 तक

जानिए अपना राशिफल

मेष- व्यापार में आज व्यापारियों को घाटा हो सकता है। अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। कार्यों के पीछे दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे जिसकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक स्तर अच्छा है। आर्थिक स्थिति को और स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं।

 वृषभ - अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं ,तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, उसके चोरी होने की संभावना है, खासकर अपने पर्स को संभाल कर रखें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। आज आपको अपनी कमियों को दूर करने की जरूरत है। पुरुषों को चांदी का छल्ला महिलाओं को चांदी के आभूषण धारण करने से आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार और शांति प्राप्त होगी।

मिथुन - आपके पिता की कोई सलाह आज आपको कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। कोई दोस्त अपने निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मशविरा मांग सकता है। कोई पौधा लगाएं। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम हो रही है। मंदिर में दीप दान करने से समस्त समस्याओं से निजात मिल सकती है।

कर्क -  संदिग्ध आर्थिक लेनदेन में फंसने से सावधान रहें, आज आपको खुद की चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है, नहीं तो उसके खोने या चोरी होने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपके  रिश्तो पर गलत असर डाल सकते हैं। जो काम आज करने वाले हैं उसको कल के लिए टाले, अच्छा रहेगा। लाल वस्त्र कन्याओं को दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह - उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी, जैसा आप सोचते हैं। घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है, ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें ।जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह  दिन वाकई  बहुत बढ़िया है। सोते समय तांबे के पात्र में जल भरकर रखें। अगली सुबह किसी पेड़ की जड़ पर चढ़ा दें, इससे सकारात्मकता बढ़ेगी।

कन्या -  आज आपका कोई दोस्त आप की जमकर तारीफ कर सकता है। आज जो भी बोलो सोच समझकर बोलो, क्योंकि कड़वे शब्द आपके जीवन में अशांति ला सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। आप खुद को नए रोमांच हालत में पाएंगे ,जो आपको आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें, ताकि आपको पछताना पड़ेगा। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

तुला -  आज आप किसी जरूरतमंद को पैसा देकर सकून का अनुभव करेंगे। घरेलू जिंदगी सुकून भरी और खुशनुमा रहेगी। जो युवा अब तक विवाह से वंचित थे, आज रिश्ता तय हो सकता है। आज आप अपने सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल भी ना करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से उर्जा बढ़ेगी।

वृश्चिक - धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में सक्षम हो पाएंगे। कुछ लोगों के लिए परिवार में जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। कोई दोस्त आपकी जमकर तारीफ कर सकता है। बेकार के ख्यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद ना करें। बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। वैवाहिक स्तर अच्छा है। काला, सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करने से लाभ होगा।

धनु - आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन, आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि, आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन, आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ज्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती हैं। आजा आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु के पास जा सकते हैं। आपका जीवन साथी आज अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें। किसी भिखारी या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाने से लाभ होगा।

मकर -  आज के दिन आपको अपने दोस्तों से बचकर रहने की जरूरत है क्योंकि, वह आपसे उधार पैसा मांग सकते हैं। घरेलू जिंदगी सुकून भरी और खुशनुमा रहेगी। आज आपको अपने लिए वक्त मिलेगा । वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक दूसरे के प्यार जताने का यह सही दिन है। घर का कोई सदस्य आपके खिलाफ बातें कर सकता है। गरीब असहाय व्यक्ति को मीठा भोजन कराने से शिवलिंग पर दूध अर्पण करने से लाभ होगा।

कुम्भ - आज आपको अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि, घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। आज अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताएं। यात्रा पर किसी अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है। गंगा जल को घर में छिडकें इससे स्थिति पर काबू पाया सकता है।

मीन - दोस्तों के साथ समय बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो, वह आखिरी वक्त बदल सकती है ।अपने साथी पर किया गया संदेश एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। स्वयं के लिए खाली समय निकालना बढ़िया रहेगा। खाली समय की आपको सख्त जरूरत है। अपने मित्रों को सहभागी बनाएं तो आनंद दोगुना हो जाएगा। गणेश मंदिर में लड्डू का भोग लगाकर गरीबों में बांटने से आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.