Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि से प्रातः 900 बजे निकल कर वृषभ राशि में गतिशील होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का मान जाता है। चांदी कपड़ा और रासायनिक तत्व के व्यापारियों को चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 02:31 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि से प्रातः 9:00 बजे निकल कर वृषभ राशि में गतिशील होगा।

बरेली , जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि से प्रातः 9:00 बजे निकल कर वृषभ राशि में गतिशील होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। चांदी कपड़ा और रासायनिक तत्व के व्यापारियों को चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। साथ ही मेष ,वृष, मिथुन, तुला और मीन राशि को चंद्रमा खास फायदा देगा । आज  गाड़ी, कपड़ा,  तरल पदार्थ,  चांदी खरीदना लाभकारी रहेगा। वही आज का चंद्रमा रोग कारक भी है, ऐसे में बुजुर्ग महिला या रोगी व्यक्ति के लिए सावधान रहने की जरूरत भी है। प्रशासन तंत्र में आय के बढ़ोतरी के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी होगा। रोग शांति के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं, गाय को हरा चारा खिलाएं।

loksabha election banner

 देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास -  माघ मास, शुक्ल पक्ष

दिन -   शुक्रवार

तिथि -  सप्तमी तिथि प्रातः 10: 57 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र -  कृतिका नक्षत्र

योग -  ऐन्द्र योग

करण - वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया 

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12: 41 से 2:07 तक

चर का चौघड़िया शाम को 4:08 से शाम 6:24 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

 मेष-ं रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला कोई खास तोहफा आपके लिए खुशी लेकर आएगा ।जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दादी या किसी बुजुर्ग महिला की  सेवा करने से उन्नति में वृद्धि होगी।

वृषभ - आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुफ्त लें। अगर लोग परेशानियां लेकर आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें। बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करें। वैवाहिक स्तर अच्छा है। पौधों में पानी दें, उन्नति बढ़ेगी।

मिथुन - आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, पार्टी से आपका उत्साह बढ़ेगा विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाइयां खड़ा कर रहा है।गाय को हरा चारा खिलाए।

कर्क -  आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, हो सकता कि मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं। वे आपसे बहुत खुश नहीं रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पानी वाला नारियल बहते हुए जल में छोड़े।

सिंह - व्यर्थ की चिंता  और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन, खर्च में भी इजाफा होगा। आपका जीवन साथी  ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। आपके किए गए काम को आज आपके सीनियर के द्वारा सराहा जाएंगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अपने घर का मध्य भाग साफ रखें।

कन्या -  धन आप की मुठ्ठियों से आज आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। दूसरों की दखल अंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है।  आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई काम पर पानी फेर सकती है। भागम भाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

तुला -किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्य क्षेत्र में  दबाव और घर के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुकून महसूस करेंगे। घर में लोबान की धूप जलाना पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक - आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम ना हो पाए। स्वयंसेवी कार्य किसी की मदद करना आपकी मानसिकता शांति  का काम कर सकता है। गर्भवती महिलाएं सावधान रहें। वैवाहिक स्तर अच्छा है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आर्थिक उन्नति होगी।

धनु - अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरूरत है।उनकी सलाह आप की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगी। गलत बातों को गलत वक्त पर कहने से बचें। किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। परिवारिक जीवन में मधुरता  घुलेगी। घर में गंगाजल का किसी न किसी रूप में प्रयोग करने से आर्थिक  स्थिति सुधरेगी।

मकर -  आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आप को नुकसान पहुंचा सकती है। संबंधियों से मुलाकात बेहतर रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत है। आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

कुम्भ - दिन की शुरुआत मैं ही आज आपको कोई हानि हो सकती है, जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। मुसीबत के वक्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। वैवाहिक तौर पर आज हालात बेहतर है। बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। सफेद चीजों का दान करना, फायदेमंद रहेगा।

मीन - भाई बहनों की मदद आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां परिवार को खुश रखेंगे। अपने मानसिक के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, यह जीवन के लिए आवश्यक है। सफेद ,काला जूता पहने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.