Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा भी वृषभ राशि में ही गतिशील है। ज्योतिषीय दृष्टि से वृष राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है लेकिन शुभ अशुभ प्रभाव भी होते हैं। जो कि कारोबारियों के लिए लाभदायक और शुभ फलदायक है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 09:20 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा भी वृषभ राशि में ही गतिशील है।

बरेली, जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा भी वृषभ राशि में ही गतिशील है। ज्योतिषीय दृष्टि से वृष राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है, लेकिन शुभ अशुभ प्रभाव भी होते हैं। जो कि कारोबारियों के लिए लाभदायक और शुभ फलदायक है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में रोग बढ़ने की आशंका तीव्र हो जाती है। खासकर बीमारी से ग्रस्त लोगों को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। आहार-विहार को शुद्ध रखना लाभदायक होगा। सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है। शासन के विकास कार्यों की गति धीमी होने की संभावना है। दिशाशूल उत्तर में है, इसलिए उत्तर की यात्रा अनावश्यक ना करें। अगर मजबूरन करनी पड़े तो गंगा जल पीकर निकले। मस्तक पर रोली का तिलक अवश्य लगाएं।

loksabha election banner

 देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

  मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

  दिन -  रविवार

तिथि -  त्रयोदशी

 नक्षत्र -  कृतिका नक्षत्र मध्यान्ह 1.18 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र

 योग -   साध्य योग मध्यान्ह 3.59 तक उपरांत शुभ योग

 करण -  कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8.22 से मध्यान्ह 12.14 तक

 शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह  1.31 से 2.48 तक

 शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5:30 से रात्रि 10:31 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- अपने जीवन साथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है, हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सब कुछ ठीक कर लेंगे। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। उतावलापन से बचें, इससे काम के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इत्र कपड़ों पर लगाकर निकले।सकारात्मकता बढ़ेगी।

 वृषभ - आज खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें ,जिनको लेकर परिजनों से वाद विवाद होने की संभावना हो। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है ।आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। आपको सहयोग करने की आवश्यकता है। भास्कर भगवान को अर्घ्य देने से लाभ होगा।

मिथुन - धन को फिजूल खर्च करने से खुद को रोकते हैं, तो धन की बचत दिखाई देगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा, दौड़ भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुजारने का उम्दा मौका है। मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से लाभ होगा।

कर्क -  पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपकी स्वच्छंद जीवन शैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें ।आप की व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवन साथी आपके ऊपर शक कर सकता है। मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भगवती पर अनार चढ़ाने से लाभ होगा।

 सिंह - धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है, और आपको धन लाभ होगा ।परिवार की भलाई के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। कोई अतीत से जुड़ा व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा, और इस दिन को यादगार बना देगा।  बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। गंगाजल को घर में रखना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

कन्या -  किसी पारिवारिक भेद का खुलना आप को चकित कर सकता है। अगर आज आप खरीददारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा,  लेकिन क्रोध और आलस्य को त्यागे, घर में गंगा जल  छिड़कना और भगवान विष्णु की पूजा शुभ फलदायक रहेगी।

तुला - आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा। आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं। आपका दान शीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद  की तरह सिद्ध होगा।  शिवलिंग पर काले तिल  अर्पण करना लाभकारी होगा।

वृश्चिक - ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को भी दुखी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय  जान लें। गाय को हरा चारा खिलाना गौशाला में  दान करना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा देगा।

धनु - व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। धन को संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निस्वार्थ सेवा में लगाएं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने  सच होने जैसा होगा। लाल वस्त्र पहने, लाभ होगा।

मकर -  रुका हुआ धन मिलेगा, और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संबंधियों से मुलाकात उससे कहीं बेहतर रहेगी। जितनी आपको उम्मीद थी, एक लंबा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, लेकिन किसी वाद विवाद में न उलझ जाएं, इसलिए तल्ख टिप्पणी करने से बचें। खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पीली वस्तुओं का सेवन करने से व दान करने से लाभ होगा।

कुम्भ - व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिस की तबीयत काफी समय से खराब है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। कोई खास शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और दिन को बेहतरीन बना देगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। धूप में पानी रखे, फिर पीए, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मीन - अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था ,तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको खुशी देगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी खुशियां आज लोगों के बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगे, लेकिन अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें। इष्ट देव की आराधना गुरु पूजा लाभकारी साबित होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.