Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा प्रातः 700 बजे के बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गतिशील होगा। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि दशमा चंद्रमा ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ फलदायक होता है। कारोबार व्यवसाय में आय के वृद्धि के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 02:06 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
रासायनिक पदार्थों का व्यापार करने वालों को अच्छा खासा मुनाफा होगा।

बरेली , जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा प्रातः 7:00 बजे के बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गतिशील होगा। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि दशम चंद्रमा ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ फलदायक होता है। कारोबार, व्यवसाय में आय के वृद्धि के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। सरकारी तंत्र दुरुस्त होगा। मौसम खराब होने की पूरी संभावना है। मौसम में ठंडक और ज्यादा हो सकती है। रोग कम होंगे। चंद्रमा पश्चिम दिशा में होने के कारण पूरब  दिशा में यात्रा करने से बचें। रासायनिक पदार्थों का व्यापार करने वालों को अच्छा खासा मुनाफा होगा।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

  शाके - 1942

 मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

 दिन -  शनिवार

 तिथि -  पंचमी तिथि मध्यान्ह 14:13 तक  उपरांत षष्ठी तिथि

 नक्षत्र -   धनिष्ठा नक्षत्र

 योग -  हर्षण योग मध्यान्ह 12:44 तक उपरांत वज्र योग

  करण -   बालव करण मध्यान्ह 14:13 तक उपरांत कॉल अवकरण

 किसी भी शुभ कार्य का समय

 चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:00 बजे से 10:52 मिनट तक

 शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से 13:26 मिनट तक

चर का चौघड़िया शाम 16:01 से 17:18 बजे तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

 मेष- चंद्रमा की स्थिति के कारण आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है, तो अपने जीवन- साथी  व माता-पिता से इस बारे में बात करें ।सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप की योजना बाहर घूमने फिरने की है, तो आपका वक्त हंसी खुशी और सुकून भरा रहेगा। इत्र, अगरबत्ती, कपूर का दान करना, और खुद इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

 वृषभ - आज आपको  प्राणायाम, ध्यान, योग की जरूरत है। रात के समय आज आपको धन -लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी खराब हो, लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा। आपको अच्छे फल मिलेंगे ।आज किसी करीबी से मुलाकात करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 मिथुन -  जीवन साथी से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताकर आनंद ले। लाल रंग की बोतल में पानी भर कर धूप में रखें, और पानी का सेवन करें, ऊर्जा बढ़ेगी।

 कर्क -  माता पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आपका जीवन साथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। घर और दफ्तर में कुछ दबाव आपको गुस्सैल बना सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। आज किसी ज्ञानी पुरुष से सलाह लेकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल सकता है। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा।

 सिंह - इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। पूरे दिन आप ऊर्जा महसूस करेंगे ।पैसे कमाने की लालसा भी तीव्र होगी। गंगा जल को घर में छिड़कना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

 कन्या -  तंग आर्थिक हालत के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपने जीवन साथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अचानक तबीयत खराब होने की भी संभावना है। मीठे चावल बना कर गरीबों को बांटने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

 तुला -   घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे, जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे, आज उन्हें फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से ना लें। वाद- विवाद हो सकता है। सफलता प्राप्त होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आ सकती है। धन स्वास्थ्य लाभ हेतु पीला रुमाल जेब में रखें।

वृश्चिक -  आपका भाई आज आपके लिए मददगार साबित होगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में निखार आएगा। आध्यात्मिक भाव में रुचि बढ़ेगी। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। गाय को हरा- चारा खिलाना, गौशाला में बांटना आपके लिए लाभदायक होगा।

धनु - अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर उर्जा से लवरेज कर देगा। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको लाभ हो। माथे पर केसर का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। ऊर्जा का स्तर और ऊंचा हो जाएगा।

मकर -  दूसरों की बात मानकर यदि आप निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। किसी वजह से ही आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है। इसका फायदा उठाएंगे, लेकिन आज लगातार फोन करने से सिर दर्द बढ़ सकता है। सुंदरकांड का पाठ  लाभकारी होगा।

 कुम्भ - धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है, लेकिन कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आज अच्छॆ तरीके से व्यतीत होगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आपका पूरा दिन खराब भी हो सकता है। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें। केले के फल कन्याओं को वितरण करना लाभदायक होगा।

मीन - आज खर्चे पर काबू रखना चाहिए, और धन बचत की तरफ ध्यान केंद्रित होना चाहिए। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिसकी वजह से आज आप खुशी महसूस कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, तामसिक वस्तुओं से दूर रहे। इष्ट देव या गुरु पूजा आपके लिए लाभदायक साबित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.