Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मकर राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि वृष राशि से नौवें स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते हैं कि नवें स्थान का चंद्रमा सुखदायक होता है। ऐसे में बरेली वासियों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 06:39 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 06:39 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। मौसम में ठंडक बढ़ेगी। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 बरेली, जेएनएन।  बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मकर राशि पर गतिशील रहेगा। वृष राशि से नौवें स्थान पर है चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते हैं कि नवें स्थान का चंद्रमा सुखदायक होता है। ऐसे में बरेली वासियों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। कारोबार व्यवसाय और सरकारी आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं,लेकिन बरेली वासियों को उत्तर दिशा जाना अनुकूल नहीं होगा। इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। मौसम में ठंडक बढ़ेगी। तापमान में गिरावट देखने को  मिल सकती है।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

  मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

   दिन - गुरुवार

तिथि -  तृतीया मध्यान्ह 3.37 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि

 नक्षत्र -  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

 योग -  ध्रुव योग

 करण -  गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

 शुभ का चौघड़िया प्रातः 6.29 से 8.17 बजे तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 10.51 से दोपहर 2.43 बजे तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 4 बजे से रात 8.43 रात्रि तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसके लिए किसी विश्वासपात्र से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा ना खोएं। अपने क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी।रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है। सुंदरकांड का पाठ आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

 वृषभ - घर और दफ्तर में कुछ दबाव आपको गुस्सैल बना सकता है। जिन लोगों ने लोन लिया था, उन्हें आज लोन चुकाने में परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में समझ बूझ कर उठाए गए कदम आपको लाभकारी होंगे। नई परियोजना शुरू करने के लिए सही समय है। कौवे को रोटी का टुकड़ा डालने से ऊर्जा बढ़ेगी।

मिथुन - ज्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकती है। निवेश के लिए आज अच्छा दिन है। आप अपने काम को लेकर ध्यान एकाग्र करें। अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। खटाई वाली चीजें दान करने से लाभ होगा।

कर्क -  अनचाहा कोई मेहमान घर में आ सकता है। जिस कारण आप के खर्चे बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए आज का अच्छा दिन है। आज अपने कार्य क्षेत्र में ऊर्जा का स्तर बहुत ही अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन भी आज अच्छा व्यतीत होने की संभावना है। आंवला का सेवन करने से ऊर्जा का स्तर और ज्यादा बढ़ जाएगा।

 सिंह - आज का दिन आपको कई उपलब्धियां दे सकता है। कमाई में आज इजाफा होगा। आज कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपकी बुद्धि तीव्र रहेगी। घर से बाहर जाते वक्त गंगाजल का सेवन करें। इससे लाभ और ज्यादा बढ़ जाएगा।

कन्या -  निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह लेकर ही निवेश करें। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान दें। आज आपको आध्यात्मिक ऊर्जा की जरूरत है। आज कुछ आपके अच्छे दोस्त आ सकते हैं लेकिन उनके साथ बीड़ी सिगरेट आदि सेवन करने से आपको परेशानी हो सकती है। कन्याओं को फल खिलाने से लाभ होगा।

तुला -  आज खुद आप ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे लेकिन काम का बोझ आपको तनाव दे सकता है। अचानक आयी कुछ जिम्मेदारी आपके कार्यों पर बाधा बन सकती हैं। जीवन साथी से नोकझोंक होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, तामसी वस्तुओं का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें। इष्ट देव की आराधना विशेष फलदाई साबित होगी।

वृश्चिक - किसी दोस्त के ज्योतिषी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज धन काम आएगा लेकिन खर्च में इजाफा होने से आपको परेशानी आ सकती है। वैवाहिक दृष्टि से आज का दिन श्रेष्ठ है। गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

धनु - आपका दानशीलता का व्यवहार आपको सकारात्मक फल देगा। आज दोस्तों की सलाह आपको उपयोगी साबित होगी। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा हैा लाभ होगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से  ऊर्जा और बढ़ जाएगी।

मकर -  ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के लिए आपको आज आराम की जरूरत है। जो लोग लघु उद्योग करते हैंा उनको किसी करीबी से उचित सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। नौकरी बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। भगवान गणेश जी पर दूर्वा घास चढ़ाएं। सकारात्मकता बढ़ेगी।

कुम्भ - आपका  उदार स्वभाव आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आएगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर देगा। आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आज अच्छा दिन है। आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन मदिरापान से दूर रहें। क्रोध से बचें, गुरुदेव की पूजा आराधना आपको विशेष फल देगी।

मीन - आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। अपनी परेशानियों को परिवार से साझा करें लाभ होगा प्रेम प्रसंग में इधर-उधर की बातें बिल्कुल ना करें। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आज का समय अधिकांश खरीदारी दूसरी गतिविधियों में जाएगा। केले के वृक्ष की पूजा करना एवं भगवान विष्णु की आराधना लाभकारी साबित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.