Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते हैं कि अब सूर्य धनु राशि में गतिशील हो गए हैं। सूर्य चंद्रमा का गुरुदेव की राशि में एक साथ होने से बरेली वासी प्रभावित हो सकते हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 07:36 AM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 09:46 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
महिलाओं को खासकर सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा में भी सावधानी बरतनी होगी।

 बरेली,जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते हैं कि अब सूर्य धनु राशि में गतिशील हो गए हैं। सूर्य चंद्रमा का गुरुदेव की राशि में एक साथ होने से बरेली वासी प्रभावित हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन क्राइम बढ़ सकता है। प्रशासनिक कार्यों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। कोई दुर्घटना होने के संकेत भी प्राप्त हो रहे हैं। महिलाओं को खासकर सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा में भी सावधानी बरतनी होगी।

loksabha election banner

 देखिये आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

 मास - मार्गशीर्ष शुक्ल  पक्ष

 दिन -  बुधवार

तिथि  -  द्वितीया तिथि शाम 4.53 तक उपरांत तृतीया तिथि

 नक्षत्र -  पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

 योग -  वृद्धि योग

 करण -  कौलव‌ करण

किसी भी शुभ कार्य का  समय

 लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6.59 से 9.34 बजे तक

 शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 10.51 से 12.08 तक 

चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2.45 से शाम 5.17 बजे तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूर्ण होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। साथ ही पिछले दिनों की मेहनत भी रंग लाएगी। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अचानक किसी रोमांटिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र मे भी रंग दिखाएगी। किसी दरिद्र की सहायता करने से ऊर्जा और ज्यादा बढ़ जाएगी।

 वृषभ - शारीरिक बीमारी के सही होने की काफी संभावनाएं हैं। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज भी आखिरकार आपको मिल जाएंगे। अपने जीवन साथी के साथ प्यार अपनापन  महसूस करेंगे। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदाई सिद्ध होगा। यात्रा के दौरान आप नई जगहों को जान सकेंगे लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। राहु मंत्र का जाप करने से परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन - अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वह काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा होगा और पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने घर वालों के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करें, लाभ होगा। चलते पानी में तांबे का सिक्का बहाने से ऊर्जा बढ़ेगी।

 कर्क - अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका हुआ है तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन बच्चे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने पर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी और काफी फायदा होगा।

 सिंह -  आज अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के कामकाज के लिए सबसे अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। व्यवसायिक साझीदार सहयोग करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना हानि भी हो सकती है। किचन में बैठकर खाना खाने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कन्या- कामकाज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को  दरकिनार ना करें। कार्यक्षेत्र में आप के प्रतिनिधियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। आज काफी दिमाग की कसरत मुमकिन है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवन साथी को नाराज कर सकता है। सुगंधित परफ्यूम लगाएं। इतर भी लगा सकते हैं। इससे लाइफ अच्छी रहेगी।

तुला - दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा ना करें। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है। उसका भरपूर लाभ लें। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा। खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से लाइफ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक - आसपास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। भाग्य आपके अनुकूल होगा। अपनी सभी चीजों का ध्यान रखें नहीं तो खोने या चोरी होने की संभावना भी है। क्रोध आलस्य का त्याग करें। मांस मदिरा का सेवन ना करें। गंगाजल का छिड़काव घर में करें। इससे सकारात्मकता बढ़ जाएगी।

धनु - आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। जो भी काम करेंगे। उसे आप उसमें लगने वाले समय के मुकाबले आधे वक्त में ही कर देंगे। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। लेकिन आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंच सकती है। हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर - जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ लोगों के लिए यह दिन खुशमिजाज रहेगा। दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई बहनों के साथ घर पर कोई मूवी देख सकते हैं।  ऐसा करने से पारिवारिक प्यार में इजाफा होगा। लोहे के बर्तन में पानी पीना प्रेम संबंधों को अच्छा लगेगा।

कुम्भ - आज पैसे सोच समझकर खर्च करें। वरना हानि हो सकती है। घर को सजाने संवारने  के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आप को जीत दिलाने में सहयोग देगा।आपका जीवन साथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है । मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं लाभ होगा।

मीन - तली भुनी चीजों से दूर रहे और आज कसरत करने का विशेष दिन है। शाम के वक्त धन लाभ हो सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर देगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवन साथी खूबसूरत शब्दों में यह बताएं कि आप उनके लिए कितने कीमती हैं। आंखों में सुरमा लगाना काजल लगाना आपकी सकारात्मकता को बढ़ाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.