Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि पर व्याप्त रहेगा। जो गुरु की राशि है। ज्योतिष के अनुसार अष्टम चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। खासकर बरेली वासियों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जनमानस को क्रोध से भी बचना होगा।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 06:59 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 09:13 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
लड़ाई झगड़ों से दूर रहने की जरूरत है। मौसम खराब होने की संभावना रहेगी।

 बरेली, जेएनएन।  बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि पर व्याप्त रहेगा। जो गुरु की राशि है। ज्योतिष के अनुसार अष्टम चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। खासकर बरेली वासियों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जनमानस को क्रोध से भी बचना होगा। लड़ाई झगड़ों से दूर रहने की जरूरत है। मौसम खराब होने की संभावना रहेगी।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

 मास - मार्गशीर्ष , शुक्ल पक्ष

 दिन -     मंगलवार

तिथि - प्रतिपदा तिथि

नक्षत्र -   मूल नक्षत्र

योग  - गंड योग

करण - किन्स्तुघ्न, करण प्रातः 8.22 बजे तक उपरांत बव करण

 किसी भी शुभ कार्य का समय  

 चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9.33 बजे से मध्यान्ह 1.25 बजे तक

 शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2.42 से 3.59 बजे तक

 लाभ का चौघड़िया शाम 6.59 से रात्रि 8.42 बजे तक

 देखिए आज का अपना राशिफल

मेष -  आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहाते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर देगा। मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। जीवन साथी के साथ अपने  रिश्तो में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

 वृषभ - बोलते समय और वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के लिए आप के प्रयास उम्मीद से ज्यादा  रंग लाएंगे। राहु मंत्र का जाप करने से परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन - व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। जो लोग करीबियों या रिश्तेदारों के साथ व्यापार कर रहे हैं। आज उन्हें सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। चलते पानी में तांबे का सिक्का बहाने से लाभ होगा।

 कर्क - नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं। उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है। जिससे लाभ होगा। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।  नौकरी, व्यापार में लाभ के लिए गरीब की सहायता करें।

 सिंह - आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। लव लाइफ में सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीकों पर ध्यान देने की जरूरत है। आप और आपका जीवन साथी आज वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए कोई नई योजना तैयार कर सकते हैं।

कन्या - खाने पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें जिनमें कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा हो। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। ऐसी जानकारी जाहिर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। लव लाइफ बेहतर रहेगी, बल्कि नई ऊंचाइयों  को प्राप्त करने में आसानी होगी। सुगंधित परफ्यूम या इत्र लगाने से आकर्षक बढ़ेगा

तुला - आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। जीवन साथी आपका ख्याल रखेगा। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए जो रचनात्मक हो, जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से ऊर्जा बढ़ेगी।

वृश्चिक - जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों को परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। पढ़ाई के समय पर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए शराब न पिएं। सूर्य उपासना लाभकारी साबित होगी।

धनु - अगर आज कोई फैसला ले तो दूसरों की भावनाओं का खास ख्याल रखें। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आज आखिरकार आपको मिल जाएंगे। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोंच विचार कर ले। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको अपने जीवन साथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर - अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शराब से बचें, निवेश के लिए अच्छा दिन है। लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें । अपने स्वभाव को अस्थिर ना होने दें। यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ रखना ना भूलें। लोहे के बर्तन में पानी पीना प्रेम संबंधों को अच्छा लगेगा। 

कुम्भ - आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। नहीं तो आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा हो सकती है। जीवन साथी के साथ अपने रिश्तो में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। दलालों और व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है। क्योंकि उन्हें मांग में इजाफे से फायदा होगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, सुंदरकांड का पाठ आपकी उर्जा को बढ़ाएगा।

मीन - आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है। क्योंकि आपकी सेहत आज आपके अनुकूल नहीं है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर ना जाएं। बिना बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं।  लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। आंखों में सुरमा लगाने से लाभ होगा। साथ ही हनुमान जी की पूजा आराधना आपको विशेष फल देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.