जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे
बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मिथुन राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि धन का कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्र बताते हैं कि ऐसे में जनपद की आय में बढ़ोतरी होगी। अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। बरेली को किसी भी नई योजना का लाभ भी मिल सकता है
बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृष है और चंद्रमा मिथुन राशि पर गतिशील रहेगा। जो कि धन का कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्र बताते हैं कि ऐसे में जनपद की आय में बढ़ोतरी होगी। अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। बरेली को किसी भी नई योजना का लाभ भी मिल सकता है। खास करके वृष राशि को चंद्रमा बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।
जानिए आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
तिथि - द्वितीया शाम 6.21 बजे तक इसके बाद तृतीया तिथि
नक्षत्र - मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 10.36 बजे तक इसके बाद आद्रा नक्षत्र
किसी भी शुभ कार्य का समय - लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:49 बजे से 9:26 बजे तक
शुभ का चौघड़िया 10.44 बजे से 12.02 बजे तक
चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2.38 बजे से शाम 5.14 बजे तक
जानिए आज का राशिफल
मेष - खर्चा अधिक होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रतिद्ंदी आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। गुलाब के फूल को देखकर घर से बाहर निकले।
वृषभ - बांसी तली भुजी चीजों से परहेज करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन आने के साधन बनेंगे। घर से बाहर गंगाजल को ग्रहण कर निकले।
मिथुन - आज अतीत के गलत फैसले मानसिक अशांति और क्लेश की वजह बन सकते हैं। खर्चों पर अंकुश रखें। बेफिजूल बातों से दूर रहें। तामसी वस्तुओं का त्याग करें।
कर्क - मित्रों का साथ आपके मन मस्तिष्क में साझेदारी के संवाद कायम करना बहुत ही कठिन होगा। आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।
सिंह - आज दिन मौज मस्ती से कटेगा। आर्थिक लेनदेन में फंसने से सतर्क रहें। आज परिवार के संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या - आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। कारोबार में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। घर से बाहर मिश्री खाकर और पानी पीकर निकले। स्थिति बेहतर होगी।
तुला - आज दिन की आय अच्छी होगी। भाई-बहन का स्नेह प्रोत्साहन देगा। बेफिजूल की बातों में ना उलझे, नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज रेवड़ियां पानी में विसर्जित करें।
वृश्चिक - आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपको कमीशन के काम में फायदा होने की पूरी संभावना है। दिन अच्छा बीतेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
धनु - आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस करेंगे। पौष्टिक आहार ले, आज आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। गुलाब के फूल माता दुर्गा को अर्पित करके बाहर निकले।
मकर - आज आराम करना बेहतर साबित होगा। दिन मानसिक दबाव में गुजरेगा। मनोरंजन के लिए कोई खेल खेलना कारगर साबित होगा। चीटियों को खंड मिश्री खिलाने से लाभ होगा।
कुंभ - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मन को खुश रखें। मानसिक तनाव बिल्कुल ना लें। मानसिक तनाव नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए तांबे के पात्र में जल ग्रहण करें।
मीन - जेवर और एंटीक में निवेश से फायदा होगा, समृद्धि बढ़ेगी। किसी भी समस्या को टालने का प्रयास करें। मन मस्तिष्क में एकाग्रता लाएं। केतु मंत्र का जप कम से कम 11 बार अवश्य करें।