Move to Jagran APP

जानिए नेपाल में किस तरह से खपाए जा रहे बरेली मडंल से चोरी वाहन

ऑटो लिफ्टिंग में बरेली से उठे चार पहिया और दो पहिया वाहन बरेली बार्डर क्रास करवाकर संभल बदायूं के ककराला और नेपाल तक पहुंचाए जाते हैं। वाहनों को काटकर ठिकाने लगा दिया जाता है। बड़े रैकेट के सगीर साटा जैसे बदमाश इन वाहनों को मोडिफाइड करके बिकवाते हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 03:30 PM (IST)
जानिए नेपाल में  किस तरह से खपाए जा रहे बरेली मडंल से चोरी वाहन
जानिए नेपाल में किस तरह से खपाए जा रहे बरेली मडंल से चोरी वाहन

बरेली, जेएनएन। ऑटो लिफ्टिंग में बरेली से उठे चार पहिया और दो पहिया वाहन बरेली बार्डर क्रास करवाकर संभल, बदायूं के ककराला और नेपाल तक पहुंचाए जाते हैं। वाहनों को काटकर ठिकाने लगा दिया जाता है। बड़े रैकेट के सगीर साटा जैसे बदमाश इन वाहनों को मोडिफाइड करके बिकवाते हैं।

loksabha election banner

2018 में बरेली मंडल में 1019 वाहन चोरी हुए थे। ये पुलिस रिकार्ड बताते है। 2019 में 926 वाहन चोरी हुए, जबकि 2020 में छह महीने के लॉकडाउन के बावजूद 608 वाहन चोरी हो गए। बरामदगी का अनुपात कम होने के पीछे पुलिस सूत्र कहते है कि बरेली से उठने वाले वाहनों को बार्डर पार ठिकाने लगाया जाता है। बहेड़ी में ट्रक चोरी करने के बाद उन्हें कटवा दिया जाता है।

वर्ष     बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर

2018   678   166     103         72

2019   618   119      110         79

2020   412    77        57          62

तीन सालों में आटो लिफ्टिंग के दर्ज मामलें

2018   1019

2019   926

2020   608

आटो लिफ्टर को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास हो रहे है। कुछ गिरोह पकड़े गए है। कुछ और टारगेट पर है। जल्द ही कुछ मामलों को वर्कआउट किया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.