Move to Jagran APP

Most Wanted Vikas Dubey : विकास दुबे की तलाश में यूपी से सटे इस देश के बार्डर पर पुलिस ने बरती सख्ती

कानपुर में आठ पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपित विकास दुबे की तलाश में बरेली मंडल की पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। उसके नेपाल भागने की आशंका है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 01:41 PM (IST)
Most Wanted Vikas Dubey : विकास दुबे की तलाश में यूपी से सटे इस देश के बार्डर पर पुलिस ने बरती सख्ती
Most Wanted Vikas Dubey : विकास दुबे की तलाश में यूपी से सटे इस देश के बार्डर पर पुलिस ने बरती सख्ती

बरेली, जेएनएन। Kanpur Encounter Case Update : कानपुर में आठ पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपित विकास दुबे की तलाश में बरेली मंडल की पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए पीलीभीत पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। जिसके चलते पुलिस कर्मियों को विकास दुबे का फोटो भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वाहनों की चेकिंग से लेकर पुलिस अन्य गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

loksabha election banner

एक एक वाहन को किया जा रहा चेक

आठ पुलिस कर्मियों की हत्या किए जाने के बाद ही पुलिस ने सड़कों पर एक एक वाहन को रोक कर विशेष रूप से चेक किया था। इसके अलावा बार्डर के सारे रास्तों पर पुलिस खास तौर पर निगरानी कर रही है। क्योंकि घटना के बाद से फरार आरोपित विकास नेपाल भाग सकता है।

पैदल जाने वाले रास्तों पर भी है नजर

पीलीभीत से नेपाल जाने का पैदल रास्ता भी है। क्योंकि बार्डर खुला हुआ है। इसके अलावा लखीमपुर बार्डर लखनऊ के पास है। एेसे में वहां से उसके नेपाल भागने का अंदेशा कम है। पीलीभीत के जरिए नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए बार्डर के सभी थानों में चेकिंग करने के आदेश जारी किए गए है। दूसरी ओर अमरोहा में टोल प्लाजा व उसके आसपास भी विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए है।

पीलीभीत नेपाल बार्डर में पुलिस विकास को लेकर सतर्क है। सभी के पास विकास की फोटो है। बिना चेकिंग के किसी को जाने नही दिया जा रहा। कच्चे रास्तो की भी निगरानी की जा रही है।-राजेश पांडेय, डीआइजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.