Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में जितिन प्रसाद के समर्थक नेताओं ने भी दिया कांग्रेस से इस्तीफा, देखें किसने छोड़ी पार्टी

Jitin Prasada left Congress जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद शाहजहांपुर में पार्टी को एक और झटका लगा है।शाहजहांपुर में शुक्रवार को जितिन प्रसाद के 40 समर्थक नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 02:23 PM (IST)
शाहजहांपुर में जितिन प्रसाद के समर्थक नेताओं ने भी दिया कांग्रेस से इस्तीफा, देखें किसने छोड़ी पार्टी
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजी कॉपी, कहा लगातार हो रही उपेक्षा के कारण लिया निर्णय।

बरेली, जेएनएन। Jitin Prasada left Congress : जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद शाहजहांपुर में पार्टी को एक और झटका लगा है।शाहजहांपुर में शुक्रवार को जितिन प्रसाद के 40 समर्थक नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।इसमें कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। यह सभी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के समर्थक हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे पत्र में उन्होंने नेतृत्व पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, आलोक प्रताप सिंह भोला, कृपाराम मिश्र, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, महासचिव चिरंजीव शुक्ला, सुशील शुक्ला, अटल बिहारी समेत अन्य नेता शामिल हैं। 

loksabha election banner

दो दिन पहले पूर्व केंद्रयी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।इसके पीछे उन्होंने कोई खास कारण तो नहीं बताया था लेकिन इशारों-इशारों में पार्टी में हो रही अपनी अनदेखी के बारे में जरूर कह गए थे।जितिन के कांग्रेस छोड़ते ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि शाहजहांपुर में उनके कई समर्थक नेता भी पार्टी छोड़ देंगे।शुक्रवार को ऐसा हुआ भी।पार्टी के 40 नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना इस्तीफा भेज दिया है।इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं।सभी ने पार्टी में उनकी उपेक्षा होने का आरोप लगाया है।इस बीच यह भी चर्चा सामने आ रही है कि जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में जितिन प्रसाद को भी कोई मंत्रालय मिल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.