Move to Jagran APP

Jagran Special : Dengue से डरने की नहीं बल्क‍ि ऐसे... Alert रहने की जरुरत Bareilly News

चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष पाराशरी ने प्रश्न प्रहर में लोगों को फोन पर जरूरी सेहत से संबंधित सलाह दी। लोगो से बोले डेंगू से डरने की नहीं सिर्फ जागरूक रहने की जरूरत है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 01:33 PM (IST)
Jagran Special : Dengue से डरने की नहीं बल्क‍ि ऐसे... Alert रहने की जरुरत Bareilly News
Jagran Special : Dengue से डरने की नहीं बल्क‍ि ऐसे... Alert रहने की जरुरत Bareilly News

जेएनएन, बरेली : बदलता मौसम लोगों को परेशान करने लगा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जुकाम-खांसी, बुखार की चपेट में है। उस पर दिवाली बाद से बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को बीमार कर दिया है। बुजुर्गो और सांस के पुराने रोगियों की हालत खराब हो गई है। ऐसे मौसम ने अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखें, यह जानकारी देने के लिए बुधवार को जागरण प्रश्न पहर में चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष पाराशरी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को फोन पर जरूरी सलाह दी। बोले, डेंगू से डरने की नहीं सिर्फ जागरूक रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

प्रश्न : प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

श्रीकृष्ण शर्मा, सिंधौरा बहेड़ी

उत्तर : दिवाली के बाद वातावरण में प्रदूषण कुछ बढ़ा है। संभव हो तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं। डॉक्टर से मिलकर दवा लें।

प्रश्न : मौसम में बदलाव के कारण गले को नुकसान हो रहा है।

मोहित श्रीवास्तव, बिहारीपुर

उत्तर : बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। गले में खरास भी रहती है। गुनगुने पानी से कुल्ला करें। ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

प्रश्न : पति को सर्दियां शुरू होने के साथ ही छींके आने लगती हैं।

दरक्शा खान, जखीरा

उत्तर : अगर हर साल ऐसा होता है तो यह अस्थमा के लक्षण हो सकते हैं। सर्दी से बचना जरूरी है। सरकारी डॉक्टर को दिखाएं।

प्रश्न : सुबह कोहरा और प्रदूषण हो रहा है। क्या टहलने जा सकते हैं।

इमरान अंसारी, बरेली कॉलेज

उत्तर : इस मौसम में धूल के बारीक कण होते हैं। मास्क का इस्तेमाल करें।

प्रश्न : धौराटांडा में 70-80 मिल हैं। इनसे लगातार निकल रहा धुआं प्रदूषण फैला रहा है।                       विशाल, धौराटांडा

उत्तर : आपको मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। सुबह-शाम पेड़ वाले क्षेत्रों में टहलें।

प्रश्न : छह साल के बेटे को कब्ज की दिक्कत है। दवा लेकर कुछ ठीक हो जाता है फिर दिक्कत हो जाती है। मुङो फंगल इंफेक्शन ठीक नहीं हो रहा।

डॉ. अमित शर्मा, गांधीपुरम

उत्तर : बच्चे को फीवर तो नहीं। उसे पानी ज्यादा पिलाएं। टीबी की आशंका हो सकती है। जिला अस्पताल में जांच करवाएं। आप सफाई का ध्यान रखे, खासकर इनर गारमेंट्स साफ सूखे पहने।

प्रश्न : घर के बाहर जाती हूं तो गले में एक ओर दर्द होने लगता है। रात में सोते वक्त गला चोक हो जाता है।

सुधा शर्मा, बहेड़ी

उत्तर : यह स्थिति टानसिल या फिर सोर थ्राट की हो सकती है। आपको गुनगुने पाने से दिन में तीन से चार बार गरारा करना चाहिए। मीठा व खट्टा नहीं खाए। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाए।

प्रश्न : डेंगू का प्रकोप ज्यादा चल रहा है, कैसे बचे।                                                                            विशाल कुमार, कैमुआ

उत्तर : जहां भी डेंगू लगता है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जरूर दें। डेंगू से डरने की नहीं सिर्फ जागरूक रहने की जरूरत है। घर में पानी कही भी इकट्ठा नहीं होने दें। मच्छरों से बचे।

प्रश्न : बच्चों को हल्के बुखार की समस्या रहती है। कैसे पता करने की यह डेंगू या सामान्य बुखार है।

बिक्रम सिंह, आलोक नगर

उत्तर : बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम हो रहा है। डेंगू में तेज फीवर, जोड़ों में दर्द, जी मचलाना आदि होता है।

प्रश्न : मैंने पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था। अब दोनों पैरों में दर्द रहता है।

जाकिर अली खान, फरीदापुर चौधरी

उत्तर : इसका ऑपरेशन से सीधा कनेक्शन नहीं हैं। आप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.