तेज रफ्तार से जा रही कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, पति -पत्नी की हादसे में मौत,
सीबीगंज में तेज रफ्तार कार ने शहर की ओर जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
बरेली, जेएनएन। सीबीगंज में तेज रफ्तार कार ने शहर की ओर जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक आइवीआरआइ की डेयरी में तैनात था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
घटना सोमवार देर शाम कैंफ़र स्टेट कॉलोनी के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक भैरो प्रसाद व उनकी पत्नी ओमवती राजेंद्र नगर के रहने वाले थे। पति-पत्नी स्कूटी पर सवार होकर शहर से जीरो प्वांइड की तरफ पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया। भैरो प्रसाद मीरगंज में एक गमी में शामिल होने गए थे। वहां से वह अपने घर लौट रहे थे। त्योहार के दिन एक ही परिवार में दो लोगों की मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया।