Move to Jagran APP

Indo-Nepal Border : नेपाल पुलिस ने बार्डर से मारी थी गोविंदा को गोली, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, आज होगी जांच

Indo-Nepal Border गुरुवार को नेपाल के सीमावर्ती गांव में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में वहां की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक खेत पर काम निपटाने के बाद हाथ-मुंह धोने बार्डर क्षेत्र के नाले पर गए थे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:52 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:52 AM (IST)
Indo-Nepal Border : नेपाल पुलिस ने बार्डर से मारी थी गोविंदा को गोली, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, आज होगी जांच
Indo-Nepal Border : नेपाल पुलिस ने बार्डर से मारी थी गोविंदा को गोली, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

बरेली, जेएनएन। Indo-Nepal Border : गुरुवार को नेपाल के सीमावर्ती गांव में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में वहां की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक खेत पर काम निपटाने के बाद हाथ-मुंह धोने शारदा नदी से निकले बार्डर क्षेत्र के नाले पर गए थे। वहां नेपाली पुलिस ने चारों को पीटा, इसके बाद गोली चला दी। हालांकि नेपाली पुलिस तस्करी में मुठभेड़ की बात कह रही है। शुक्रवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद तय हुआ कि शनिवार को जांच टीम घटनास्थल पर जाएगी।

loksabha election banner

पूरनपुर क्षेत्र में इंडो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती गांव भूदान निवासी गोविंद सिंह उर्फ गोविंदा के स्वजन ने बताया कि गुरमेज सिंह, रेशम सिंह और पप्पू सिंह के साथ वह गुरुवार को खेतों पर काम करने गए थे। शाम करीब सात बजे काम निपटाकर शारदा नदी से निकले सूतिया नाले पर हाथ धो रहे थे। इस नाले का दूसरा हिस्सा नेपाल को जोड़ता है।

बार्डर क्षेत्र पर गश्त कर रही नेपाली पुलिस ने चारों से कहासुनी की। इसके बाद गोविंदा को नेपाल क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर खींचकर सीने में गोली मार दी।

जान बचाकर भागते बाकी तीनों पर भी फायर किए। जिनमें गुरमेज के सीने में गोली लगी। बाकी दोनों उन्हें वहां से लेकर भाग आए। दूसरी ओर गुरुवार रात को ही नेपाल पुलिस ने भारतीय अधिकारियों को सूचना दी कि ये चारों नेपाल के गांव में मादक पदार्थ की तस्करी करने आए थे। रोकने पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में एक की मौत हो गई। रात में ही पीलीभीत के अधिकारी वहां पहुंच गए थे।

 नेपाल पुलिस व ग्रामीणों ने अपने तर्क दिए हैं। दोनों ओर से बताए गए घटनाक्रम में काफी अंतर है। ऐसे में मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई जोकि शनिवार को मौके पर जाएगी। बार्डर एरिया में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। -पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत

गृह मंत्रालय को भेजी गई पल-पल की रिपोर्ट

गुरुवार रात को घटना की जानकारी होते ही प्रशासन के जरिये गृह मंत्रलय को जानकारी दी गई। रात में ही डीएम पुलकित खरे व एसपी जयप्रकाश बार्डर पहुंच गए। शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र भी पहुंचे। जिसके बाद खजुरिया चेक पोस्ट पर नेपाल के अधिकारियों को बुलाया गया। कंचनपुर के सीडीओ व पुलिस अधिकारियों के साथ भारतीय अधिकारियों की लंबी बैठक चली।

स्थानीय अधिकारियों ने गोविंदा व अन्य पीड़ितों के स्वजन के आरोप बताए, वहीं नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ का तर्क दिया। नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई संदेह है तो जांच करा लें। जिसके बाद तय हुआ कि शनिवार को पीलीभीत प्रशासन, पुलिस व कुछ ग्रामीणों को शामिल कर जांच कमेटी घटनास्थल पर जाएगी। पूरे दिन के घटनाक्रम से गृह मंत्राालय को अवगत कराया जाता रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.