Move to Jagran APP

Bareilly College News : बरेली कालेज में व्यापत भ्रष्टाचार को देखते हुए कर्मचारियों ने रिसीवर की नियुक्ति की मांग की, कहा ऐसा नहीं हुआ तो कर देंगे हड़ताल

Bareilly College News बरेली कालेज के अस्थाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कमिश्नर को एक ज्ञापन भेजा। इसमें कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी दी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की और कालेज में तत्काल रिसीवर नियुक्त करने की मांग की।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:39 AM (IST)
Bareilly College News : बरेली कालेज में व्यापत भ्रष्टाचार को देखते हुए कर्मचारियों ने रिसीवर की नियुक्ति की मांग की, कहा ऐसा नहीं हुआ तो कर देंगे हड़ताल
प्राचार्य पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

बरेली, जेएनएन। Bareilly College News : बरेली कालेज के अस्थाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कमिश्नर को एक ज्ञापन भेजा। इसमें कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी दी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की और कालेज में तत्काल रिसीवर नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी जातीं तो वह ताला बंदी कर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा अधिकारी को कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कर्मियों की सैलरी के साथ अन्य महत्वपूर्ण कागज पर आरोपित हस्ताक्षर कैसे कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने मांग की कि तुरंत खाते पर रोक लगाई जाए। प्राचार्य पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान मौजूद कर्मचारी राजराम, शरद मुनीम, जयवीर आदि ने कहाकि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वह प्रदर्शन करते रहेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.