Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में कर्ज से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम सभी रह गए दंग Bareilly News

सुबह लगभग साढ़े आठ बजे किचन में चाय बना रही थी। पति बेडरूम में थे। तभी अचानक फायर की आवाज आयी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 08:14 PM (IST)
शाहजहांपुर में कर्ज से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम सभी रह गए दंग Bareilly News
शाहजहांपुर में कर्ज से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम सभी रह गए दंग Bareilly News

शाहजहांपुर, जेएनएन : कर्ज न चुका पाने से परेशान युवक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह तनाव में रहता था। इसलिए यह आत्मघाती कदम उठाया।

prime article banner

बंडा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी जोगिंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े आठ बजे किचन में चाय बना रही थी। पति बेडरूम में थे। तभी अचानक फायर की आवाज आयी। वह कमरे में गई तो पति फर्श पर लहूलुहान पड़े थे। उनके पास में तमंचा पड़ा हुआ था। वह शोर मचाती हुई कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रह रहे ससुर सुच्चा सिंह के पास गई और उन्हें पूरी बात बतायी। जिसके बाद सुच्चा सिंह व अन्य परिजन वहां पहुंचे। 

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर गई। सुच्चा सिंह ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे मेजर सिंह के साथ मकान में रहते हैं। चार वर्ष पूर्व उनके छोटे बेटे 27 वर्षीय जोगिंदर सिंह ने कुछ दूरी पर अपना नया मकान बनाया था। सुच्चा सिंह ने बताया कि जोगिंदर ने जरूरत पड़ने पर उसने तीन साल पहले बैंक से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर उसने बीच-बीच में कुछ लोगों से करीब चार लाख रुपये रकम उधार ली थी। इस तरह से उस पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

सुच्चा सिंह ने बताया कि जोगिंदर बैंक व कर्ज देने वालों का ब्याज समय से दे रहा था, लेकिन कर्ज न चुका पाने के कारण परेशान रहता था। इसी तनाव में उसने गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे सीओ पुवायां प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.