बरेली में पति की अंत्येष्टि में शामिल होने आई पत्नी के साथ ससुरालियों ने की मारपीट
Crime in Bareilly पति की अंत्येष्टि में शामिल होने गई एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने जमकर मारा पीटा। विवाहिता को उसके पति की अंत्येष्टि में भी शामिल होने नहीं दिया गया। सूचना पर पहुंची शाही पुलिस महिला को बचा कर उसके मायके सीबीगंज छोड़ कर गई।
बरेली, जेएनएन। Crime in Bareilly : पति की अंत्येष्टि में शामिल होने गई एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने जमकर मारा पीटा। विवाहिता को उसके पति की अंत्येष्टि में भी शामिल होने नहीं दिया गया। सूचना पर पहुंची शाही पुलिस महिला को बचा कर उसके मायके सीबीगंज छोड़ कर गई।पीड़िता ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
मूल रूप से थाना शाही व वर्तमान में सीबीगंज थाने के नंदोसी गांव में रहने वाली वाली रजनी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दो दिन पूर्व उसके पति का शव नंदोसी गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला था। इंटरनेट मीडिया के जरिए उसने शव की पहचान की थी। रविवार को पति गुड्डू की अंतिम संस्कार में शामिल होने रजनी अपनी ससुराल नौगांव थाना शाही गयी हुई थी।
आरोप है कि वहाँ पर मौजूद मृतक की बहन बहनोंइयों ने उसे जमकर मारा पीटा जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पीड़िता एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के सामने पेश हुई।उसका आरोप है कि सीबीगंज थाने के नदोसी गांव में रहने वाले बहन-बहनोई ने उसके पति कि हत्या की है। हालांकि, रजनी बीते तीन साल से अपने पति से अलग रह रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच सीबीगंज थाने को सौंपी है। इंस्पेक्टर सीबीगंज कृष्णवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है। जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।