Move to Jagran APP

बरेली में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व पार्षद प्रहलाद मेहरोत्रा समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए। सांसद संतोष गंगवार महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोड़ा पूर्व डिप्टी मेयर सीपीएस चौहान कैंट विधानसभा प्रभारी मनोज कृष्ण गुप्ता ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सांसद संतोष गंगवार ने कहा भाजपा सभी वर्ग का ध्यान रखकर कार्य कर रही है और उसका जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने सभी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:57 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:57 AM (IST)
बरेली में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
बरेली में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

जासं, बरेली: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व पार्षद प्रहलाद मेहरोत्रा समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए। सांसद संतोष गंगवार, महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोड़ा, पूर्व डिप्टी मेयर सीपीएस चौहान, कैंट विधानसभा प्रभारी मनोज कृष्ण गुप्ता ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सांसद संतोष गंगवार ने कहा भाजपा सभी वर्ग का ध्यान रखकर कार्य कर रही है और उसका जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने सभी का स्वागत किया। संचालन राज अग्रवाल ने किया। पार्टी में शामिल होने वालों में दीपक मलिक, प्रेम शंकर, रमेश सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, अनूप मल्होत्रा, सुमित कपूर, अमित कपूर, पंकज रस्तोगी, राजेंद्र रस्तोगी, सतीश शर्मा, विकास मेहरोत्रा, चंद्र मोहन शर्मा, अक्षत रस्तोगी, संजय, सचिन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रोहित प्रजापति, नितिन भारद्वाज, केशव, दीपक, सचिन आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

---

मौसम खराब होने के कारण टला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम

जासं, बरेली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण टल गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जल्द दोबारा कार्यक्रम मांगने की बात कही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो ने शहरवासियों का रुख एक ओर मोड़ दिया था। नजदीक आ रहे चुनाव के लिए समीकरण स्थापित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रवार को कार्यक्रम था। उन्हें यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देना था। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क भी करना था। आखिरी वक्त में कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस कारण तैयारी किए बैठे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मायूस हुए। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। इस कारण यहां का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम दोबारा तय किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.